13 साल छोटी लड़की से किया विवाह, फिर शक में बेदर्दी से कर दी हत्या, हथौड़े से मरते तक वार

13 साल छोटी लड़की से किया विवाह, फिर शक में बेदर्दी से कर दी हत्या, हथौड़े से मरते तक वार : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. महिला सिविल इंजीनियर थी और उनका पति बेरोजगार था. बताया जा रहा है कि महिला के पति को महिला पर शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से प्रेम प्रसंग चल रहा है. इसी शक के चलते उसने अपनी पत्नी की हथौड़े और चाकू से वार कर हत्या कर दी.

 

इसे भी पढ़े :- फोनपे से लोन तुरंत, घर बैठे लाखों तक मिलेगा पैसा, जाने कैसे

 

मृतक महिला का नाम आसमां था, जिसकी उसके पति नुरुल्लाह ने बेरहमी से हत्या की. नुरुल्लाह ने पहले महिला के सिर पर हथौड़े से वार किया, जिससे महिला बेहोश हो गई और खून से लथपथ हो गई, लेकिन नुरुल्लाह नहीं रुका और उसने एक के बाद एक ताबड़तोड़ हथौड़े से महिला के सिर पर वार किए. नुरुल्लाह ने पत्नी पर हथौड़े से तब तक तक वार किया, जब तक महिला की मौत नहीं हो गई. महिला के गले पर नुरुल्लाह ने चाकू से वार किया. उसके गले पर चाकू के निशान थे. नुरुल्लाह ने आसमां को इतनी बेरहमी से मारा था कि उसका चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था.

See also  चमोली में बादल फटने से केदारघाटी का पुल बहा, रुद्रप्रयाग में अलकनंदा खतरे के निशान से ऊपर

 

इसे भी पढ़े :- भूत-प्रेत उतारने के बहाने महिला तांत्रिक ने किया रेप, पति, सास और ननद बैठे रहे कमरे के बाहर, नहीं की मदद

 

13 साल छोटी लड़की से किया विवाह, फिर शक में बेदर्दी से कर दी हत्या, हथौड़े से मरते तक वार : नुरुल्लाह और आसमां के घर के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि नुरुल्लाह अपनी आसमां की कामयाबी से खुद को असहज महसूस करता था. एक साल से उसे आसमां पर किसी और के साथ प्रेम प्रसंग का भी शक था. शक के चलते नुरुल्लाह अक्सर आसमां के साथ झगड़ा करता था, लेकिन शुक्रवार को उसने झगड़े में पत्नी आसमां को जान से ही मार डाला. गुरुवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आसमां के घर वाले भी उनके घर आ गए थे. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पूरी रात झगड़ा हुआ था. सुबह आसमां के घर वालों ने आकर झगड़ा शांत कराया था फिर दोपहर को वह अपने घर वापल चल गए थे, जिसके बाद ही नुरुल्लाह ने आसमां की हत्या की.

See also  वंदे मातरम’ का इतिहास: कैसे बना राष्ट्रीय गीत और क्यों कुछ मुसलमान करते हैं इसका विरोध

इसे भी पढ़े :-कोर्ट परिसर में इश्कबाज़ वकील की जमकर पिटाई, परेशान 2 महिलाओं ने दिया घटना को अंजाम, विडियो वायरल

 

आसमां और नुरुल्लाह की शादी साल 2005 में हुई. आसमां दिल्ली के जामिया नगर की रहने वाली थी. शादी के बाद दोनों नोएडा में रहते थे. दोनों के दो बच्चे एक बेटी और बेटा है. दोनों बच्चे मां की मौत के बाद सदमे में है. आसमां नुरुल्लाह से 13 साल छोटी थी. आसमां एक आजाद ख्यालात की महिला थी और नुरुल्लाह शांत किस्म का है. इस वजह से दोनों के विचार नहीं मिलते थे. एक साल पहले नुरुल्लाह ने आसमां को किसी से फोन पर बात करते हुए सुना था. तब से ही वह आसमां पर शक करता था और इसी शक के चलते उसने आसमां की जान ले ली. बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद नुरुल्लाह खुद पुलिस थाने पहुंच गया था. वो खुद भी एक इंजीनियर है, लेकिन कुछ समय से उसके पास जॉब नहीं थी. ऐसे में घर की पूरी जिम्मेदारी भी आसमां ही उठा रही थी.

See also  बेंगलुरु में देश की पहली हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन बनेगी, 3 घंटे में पहुंचेगी मुंबई से अहमदाबाद

 

चलती ट्रेन के टॉयलेट में लड़की से रेप, वारदात से दहशत में पीड़िता, हिरासत में आरोपी