कवर्धा : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, शादीशुदा आरक्षक पर लगा आरोप, युवती ने दी आत्मदाह की चेतावनी

कवर्धा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने जिले में पदस्थ आरक्षक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शिकायत दर्ज होने और एफआईआर बनने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आक्रोशित होकर उसने आत्मदाह की चेतावनी दी है।

 

पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में उसने पहले ही एसपी को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर आरक्षक सतीश मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज तो की गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। युवती का आरोप है कि पुलिस अपने ही विभागीय कर्मचारी को बचाने में जुटी हुई है।

इस बीच युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए खुदकुशी के लिए मजबूर करने की बात कही है। पीड़िता आज न्याय की गुहार लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वह एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेगी।

See also  CG : फिर से चलेगी इतवारी पैसेंजर, छोटे स्टेशनों में जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

मामले में कवर्धा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि ट्रैफिक आरक्षक ने अपनी पत्नी के रहते हुए दूसरी युवती से शादी की है। युवती का कहना है कि उसे झांसा देकर शादी की गई। इस आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है और जांच जारी है। वहीं मामले में एसपी ने आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

 

क्रेडिटबी पर्सनल लोन, 15 मिनट में मिलेगा 5 लाख का तक लोन, जाने कितना लगेगा ब्याज़