जांजगीर : मोबाइल से बातचीत कर महिला को प्यार के जाल में फंसाया, मिलने के बहाने से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल से बातचीत कर महिला को प्यार के जाल में फंसाया : जांजगीर जिला में मोबाइल से बातचीत कर पहले महिला को अपने प्यार के जाल में फंसाया| फिर मिलने के बहाने से बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया| इस दौरान उसने अनाचार का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया था।महिला की शिकायत के बात पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है| घटना चाम्पा थाना क्षेत्र की है|

 

मोबाइल से बातचीत कर महिला को प्यार के जाल में फंसाया, मिलने के बहाने से किया रेप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी कृष्णा राय द्वारा मोबाइल में बातचीत कर उसे दोस्ती कर प्यार में फंसाया और सुनसान जगह ले जाकर अनाचार कर आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया था।

मोबाइल से बातचीत कर महिला को प्यार के जाल में फंसाया : रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 400/2026 धारा 69 BNS कायम कर विवेचना की गई। मुखबिर सूचना पर आरोपी कृष्ण राई पिता स्व. आर.पी. राई, उम्र 52 वर्ष, निवासी CSEB कॉलोनी चांपा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

See also  CG : डैम में डूब रही अपनी बेटी को बचाने में माँ की गई जान, डूब गई बेटी भी, दोनों की दर्दनाक मौत