मोबाइल पर मिली डॉक्टर को धमकी कहा- तुम्हारी मिली सुपारी, जल्द होगी हत्या

JJohar36garh News|बिहार के सहरसा जिले में अपराधियों ने दंत चिकित्सक डा. अभिषेक कुमार राजा को रविवार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने से दहशत में आए चिकित्सक ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की। धमकी जिस समय मिली उस वक्त चिकित्सक अपने घर पर ही थे।

चिकित्सक ने सदर थाना में आवेदन देकर बताया कि रविवार को सुबह साढ़े दस बजे मोबाइल फोन नंबर 8091717298 से मेरे मोबाइल फोन पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने गंदीगंदी गाली देते हुए कहा कि मुझे तुम्हारे नाम का सुपारी मिला है। सुपारी के साथ मुझे तुम्हारा मोबाइल नंबर और फोटो मिला है। जल्द ही तुम्हारी हत्या हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारे पास कुछ घंटे बचे हुए हैं। चिकित्सक ने किसी से विवाद और दुश्मनी होने की बात से इंकार करते हुए कहा कि मैं कॉल करने वाले को नहीं जानता। दंत चिकित्सक ने बताया कि धमकी भरा कॉल आने के बाद मेरा पूरा परिवार भयभीत हो गया है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई करने की मांग की है । चिकित्सक के द्वारा पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों को भी धमकी मिलने के संबंध में जानकारी दी है।

See also  राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में INDIA को झटका, देखें NDA कितना सफल

सदर थानाध्यक्ष आर के सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। चाणक्यपुरी निवासी दंत चिकित्सक शहर के एक हास्पिटल में ऑन काल कार्यरत हैं। उनका अपना निजी क्लिनिक भी है।