करवाचौथ : महाशय गर्लफ्रेंड को करा रहे थे शॉपिंग, पत्‍नी ने की बीच बाजार पति और उसकी गर्लफ्रेंड की धुनाई

करवाचौथ (Karva Chauth 2022) पर गाजियाबाद में बीच सड़क जमकर हंगामा हुआ। एक महाशय पत्‍नी के बजाय गर्लफ्रेंड को शॉपिंग करा रहे थे। इत्‍तेफाक से जनाब की पत्‍नी भी उसी बाजार में शॉपिंग के लिए पहुंची थीं। पतिदेव को उन्‍होंने रंगे हाथों (Husband caught red handed) गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराते पकड़ लिया। फिर क्‍या था। पतिदेव की बीच बाजार इज्‍जत तार-तार हुई। उन्‍हें पत्नी ने जमकर धोया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। लोगों ने इस पर मजे लेने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा – ये रिस्‍क आज लेना जरूरी था क्‍या।

आज जब पूरे देश में सुहागिन महिलाएं करवाचौथ की तैयारियों में लगी हुई थीं तो गाजियाबाद में बीच बाजार तमाशा हुआ। एक शख्‍स पत्‍नी के बजाय गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पकड़ा भी तो किसने। वह इन जनाब की पत्‍नी निकली। फिर आव देखा न ताव पत्‍नी ने बीच बाजार में पति और उसकी गर्लफ्रेंड की धुनाई शुरू कर दी। यह वीडियो क्लिप 45 सेकेंड का है। इसमें पत्‍नी को पति और उसकी गर्लफ्रेंड को पीटते हुए देखा जा सकता है।

See also  10 में पढ़ने वाले छात्र ने गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, खुद भी किया मरने का प्रयास

यह वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया। इसके बाद लोगों ने मीम्‍स और ट्वीट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- ‘बहन छोड़ना मता पूरा दम लगा कर।’