कामवाली बताकर गर्लफ्रेंड को ले आया घर, काम कराने के बहाने करने लगा रोमांस, सास-बहु ने पकड़ लिया माथा

कामवाली बताकर गर्लफ्रेंड को ले आया घर, काम कराने के बहाने करने लगा रोमांस, सास-बहु ने पकड़ लिया माथा : सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो खूब देखने को मिलते हैं। जिन्हें सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया जाता है। इन वीडियो का सच्चाई से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं होता। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जो है तो फुल स्क्रिप्टेड लेकिन लॉफ्टर डोज के लिए इससे अच्छा वीडियो आपने शायद ही देखा होगा। वीडियो ने लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को “कामवाली” बताकर घर ले आया, लेकिन उसकी एक हरकत ने पूरे परिवार को सवाल-जवाब करने पर मजबूर कर दिया।

 

इसे भी पढ़े :-प्रशिक्षण भी पैसा भी, बिना गारंटी के लोन, जाने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना क्या कहती है

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का अपने साथ एक लड़की को लेकर घर में दाखिल होता है। घरवालों के सामने वह यह दिखाने की कोशिश करता है कि वह किसी कामवाली बाई को घर के सारे काम-काज करने के लिए ले आया है। घरवालों को उसकी बातों पर यकीन हो जाए इसलिए वह उस लड़की से बोलता है कि एक-दो बर्तन धोकर दिखा दो कि तुम्हें कितने अच्छे से घर का काम करने आता है। फिर क्या था लड़की घर के बर्तन धोना शुरू कर देती है। अब तक तो सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन अचानक लड़का उस लड़की के साथ ऐसी हरकत कर देता है कि, जो परिवार वालों को शक के घेरे में ला देता है।

See also  एक गाँव ऐसा भी जहाँ नहीं है कोई सड़क, यहाँ बाइक या कार की जगह खरीदते हैं सिर्फ नाव

 

 

इसे भी पढ़े :-जान को जोखिम में डालकर ट्रेन की छत पर स्टंट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मचा हड़कंप

 

 

लड़की के साथ घरवालों के सामने ही लड़का रचाने लगा रासलीला

कामवाली बताकर गर्लफ्रेंड को ले आया घर, काम कराने के बहाने करने लगा रोमांस, सास-बहु ने पकड़ लिया माथा : वीडियो में दिख रहा है कि लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जिसे कामवाली बाई बताकर घर ले आया था, उससे वह कुछ ज्यादा ही चिपक रहा था। इतना भी ठीक था लेकिन जब लड़का उस लड़की की गाल पर किस करता है तो उसकी मां उसे ऐसा करते हुए देख लेती है और वह लड़के से पूछती है कि तू किसे घर लेकर आया है। इस पर लड़का जवाब देता है कि ये कामवाली बाई है। जिस पर उसकी मां बोलती है कि ये कामवाली बाई तो नहीं लग रही है। इसके बाद वह लड़का खुद का बचाव करने की बहुत कोशिश करता है लेकिन वह घर वालों के सवालों से बच नहीं पाता।

See also  धांसू जुगाड़, ऑटो में वैगनर कार का मज़ा, विडियो देखकर आप भी वाह क्या बात है

 

 

इसे भी पढ़े :-मंत्रालय की बोर्ड के नीचे दिनदहाड़े पेशाब, विडियो आया सामने, आने लगी प्रतिक्रिया

 

 

‘लड़की घर ले आना का शानदार तरीका’

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @unonx.edit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि लड़के की इस हरकत पर उसकी मां और बहन दोनों का गुस्सा उनके चेहरे से साफ तौर पर झलक रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद तमाम लोगों ने इस पर तरह-तरह की अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। जहां कुछ यूजर्स ने इस घटना को गर्लफ्रेंड को घर लाने का सही आइडिया बताया तो वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि लड़के ने सोचा था कि मम्मी को नहीं समझ आएगा, लेकिन मम्मी तो CID अफसर निकलीं। कई अन्य लोगों ने इस वीडियो पर कहा कि परिवार वालों के सामने इस तरह की हरकतें करोगे तो पकड़े ही जाओगे।

See also  अजय देवगन के लिए भीख मांगो आंदोलन चला रहा प्रशंसक, जाने क्या है पूरा मांजरा 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 🆅🅺🆄 (@unonx.edit)