जान को जोखिम में डालकर ट्रेन की छत पर स्टंट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मचा हड़कंप

चेन्नई से एक बेहद चिंताजनक और खतरनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें कॉलेज के कुछ छात्र तेज़ रफ्तार इलेक्ट्रिक ट्रेन की छत पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया है.

 

इसे भी पढ़े :-स्टैंड अप इंडिया, व्यवसाय शुरू करने के लिए 10 लाख से लेकर 1 करोड रुपए तक का लोन, जाने कैसे करें आवेदन

 

इस स्टंट को ‘रूट थला’ नाम दिया गया है, जो कि एक ट्रेंड बनता जा रहा है. इसमें छात्र खुद को इलाके का दबदबा दिखाने के लिए ट्रेन की छतों और दरवाज़ों पर लटकते हैं, और खतरनाक करतब करते हैं. यह ट्रेंड न केवल उनकी जान को जोखिम में डालता है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बनता है.

 

इसे भी पढ़े :- बेटा ऑर्केस्ट्रा में महिला पर लूटा रहा था पैसा, तभी आ धमका बाप, फिर चला दे दनादन

 

See also  शादी के ठीक पहले हुआ खुलासा, दूल्हा निकला 3 बच्चों का बाप, मचा हंगामा, दूसरे दुल्हे के साथ हुई दुल्हन की विदाई

वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र मस्ती में लिप्त होकर ट्रेन की छत पर दौड़ते हुए या किनारों पर लटकते हुए दिख रहे हैं. कुछ छात्र स्टंट करते हुए कैमरे में पोज़ देते भी नजर आते हैं, जिससे ये साफ़ होता है कि यह सब सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए किया जा रहा है.

 

इसे भी पढ़े :-एक महिला की ढाई साल में हुई 25 बार डिलीवरी, सुन कर लोग हैरान, हुआ चौकाने वाला खुलासा

 

रेलवे प्रशासन और पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए छात्रों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो सकें.

 

 

क्या कहती है क़ानून व्यवस्था?

रेल अधिनियम के तहत चलती ट्रेन पर चढ़ना, लटकना या स्टंट करना एक गंभीर अपराध है. इस तरह के कृत्यों के लिए जुर्माना और जेल दोनों की सजा हो सकती है.

See also  इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो करों और सोना ले जाओ, सोना लेने लगी लोगों की भीड़, दुकान पहुँचने लगी लोगों की होड़

 

 

जान जोखिम में डालकर स्टंट, जरा सी चूक से जा सकती थी जान, देखें विडियो