छत्तीसगढ़ : मुख्य परीक्षा में असाइनमेंट जमा करने की अनिवार्यता समाप्त, मंडल सचिव ने दी जानकारी

JJohar36garh News|छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए असाइनमेंट जमा करना अब अनिवार्य नहीं है. मंडल द्वारा नियमित छात्रों के लिए आगामी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रत्येक विषय में 2 असाइनमेंट जमा करने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि की मंडल की समस्त मान्यता प्राप्त शालाओं में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में अध्ययनरत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के नियमित छात्रों के लिए आगामी मुख्य परीक्षा 2022 में सम्मिलित होने के लिए प्रत्येक विषय के 2 असाइनमेंट जमा किए जाने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है. मंडल की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य नहीं है।

See also  पामगढ़ में राशि में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर जनपद और पंचायत आमने-सामने, सीईओ ने खिंचा अपना हाथ, जनपद अध्यक्ष बैठे धरने पर