मुलमुला में किसानों का प्रदर्शन, कोसा को पुनः खरीदी केंद्र बनाने की मांग

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के मुलमुला के त्रिमूर्ति चौक पर ग्राम कोसा के किसानों ने खरीदी केंद्र को पुनः स्थापित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया| जिसके बाद विधायक, एसडीएम, तहसीलदार की मौजूदगी में किसानों को पुनः केंद्र स्थापित करने आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने अपना आंदोलन खत्म किया|

आपको बता दें की ग्राम पंचायत कोसा पामगढ़ ब्लॉक का सबसे अधिक आबादी वाला पंचायत है| पूर्व में यहाँ धान की खरीदी होती थी, लेकिन पिछले 10 वर्षो से केंद्र को स्थानांतरित कर सेमरिया कर दिया था| जो की कोसा से 8 किमी दूर है, जिससे किसानों को धान को ले जाने में परेशानी होती थी| ग्रामवासियो का कहना है कि खरीदी केंद्र सेमरिया में ग्राम सेमरिया के 88 किसानों का पंजीयन है, जबकि ग्राम कोसा के लगभग 800 किसानों का पंजीयन है|

ग्राम के सरपंच राधेश्याम धृतलहरे ने बताया की किसानों ने अपनी समस्या को लेकर पूर्व में कलेक्टर से भी शिकायत की थी| जिस पर 2 दिसंबर को तहसीलदार जयश्री पत्थे ग्राम कोसा भी पहुची थी, और किसानों से बातचीत की थी, लेकिन बात नहीं बनी, जिसके बाद इन्होने आज प्रदर्शन किया|

See also  नाडियाद गुजरात से चांपा पहुंचे जिले के 312 प्रवासी श्रमिक