मंदिर निर्माण को रोकने भीम आर्मी ने SDM को पुनः दिया ज्ञापन 

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के मुलमुला थाना परिसर में मंदिर निर्माण का मामला दिन बी दिन गर्माता जा रहा है| समर्थन और विरोध में दोनों पक्ष अब खुलकर अब सामने आ गए है| दोनों पक्ष ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है| एक पक्ष मंदिर निर्माण को संविधान के विरुद्ध बता रही है तो दूसरा अनुरूप बता रही है| पुलिस विभाग इस मामले उलझती नजर आ रही है| हालांकि की इस बीच थाना प्रभारी ने मंदिर निर्माण पर रोक लगाने का लिखित आदेश की प्रति भीम आर्मी को दिया है|

भीम आर्मी के अकलतरा विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र लहरे ने कहा है की यदि नियम में मंदिर निर्माण वैध है तो फिर इसका विरोध नहीं किया जाएगा| बल्कि थाना परिसर में सभी धर्मों को अपने आस्था का केंद्र का निर्माण करने की छूट देनी होगी| अकलतरा भीम आर्मी मुलमुला और अकलतरा थाना परिसर में डॉ. अंबेडकर पुस्तकालय का निर्माण करेगी|

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बंजारे ने कहा है की पामगढ़ एसडीएम को पुनः ज्ञापन देकर मंदिर निर्माण को रोकने की मांग की गई है| साथ ही राज्यपाल को भी पत्र प्रेषित किया गया है | 

See also  3 दिनों में मरवाही में बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो मैं आमरण अनशन पर बैठूँगा : अमित जोगी

दरअसल कवर्धा जिला के धरमपुरा में सतनामी समाज के गुरुद्वारा को शासकीय भूमि में निर्माण बताकर प्रशासन ने तोड़ा था, लेकिन जांजगीर जिला में प्रशासन की जमीन पर मंदिर निर्माण किया जा रहा है| जिससे एक वर्ग को आक्रोशित हो गया है| जिसके बाद से विरोध का स्वर शुरू हो गया है| भीम रेजिमेंट ने धरमपुरा में प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के विरुद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है|