खौफनाक हादसा का आया वीडियो, ट्रेलर का टायर बदलते समय अचानक हुआ जोरदार धमाका, चालक के उड़ गए चीथड़े, दो अन्य लोग गंभीर

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। कोयले से लदे एक ट्रेलर का पंचर टायर बदलते समय अचानक जोरदार धमाके के साथ टायर फट गया। धमाका इतना भीषण था कि चालक के चीथड़े उड़ गए, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चारों तरफ धुआं ही धुआं नजर आने लगा, इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

ये तस्वीर सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र के बाड़ी झरिया इलाके की हैं, जहां देर रात कोयले से लदा एक ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा था। जानकारी के मुताबिक ट्रेलर का टायर पंचर होने के बाद, चालक अनिल साहू, निवासी पचौर, उसे खोलने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक टायर तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया।

 

चलती बाइक में जोरदार धमाका, युवक के पैरों के उड़े चीथड़े, मौके पर मौत

 

See also  स्टूडेंट्स ने अपनी टीचर को साड़ी में बांधकर दिया अनोखा तोहफा, छोटे से तोहफे में दिखा बड़ा प्यार, लोगों का दिल छू रहा वायरल वीडियो

बहुत तेज था धमाका

धमाका इतना तेज था कि चालक अनिल साहू के शरीर के चीथड़े उड़ गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त ट्रेलर के पास मौजूद दो अन्य लोग भी धमाके की चपेट में आ गए, और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बैढ़न भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टायर में अत्यधिक हवा का दबाव होने की वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, और घटना के पीछे की वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है।

 

जांजगीर में दर्दनाक सड़क हादसा : बुजुर्ग व्यक्ति के हाइवा ने उड़ाए चीथड़े, सड़क पर बिखरे शरीर टुकड़े

 

See also  सरकारी योजना के तहत व्यक्ति ऑपरेशन करने पहुंचा हॉस्पिटल, कर्मचारी ने बताया सरकारी रिकार्ड में तुम पहले ही मर चुके हो, मचा हड़कंप

लोगों की आंखों देखी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टायर फटने के बाद धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। कुछ ही पलों में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल लोगों को बचाने की कोशिश शुरू कर दी गई। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, टायर ब्लास्ट के बाद ट्रेलर के आसपास का पूरा इलाका धुएं से भर गया था। घटना का सामने आया वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि टायर में हवा का दबाव अधिक होने की स्थिति में, उसे खोलना बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसे में टायर की मरम्मत या पंचर बदलते समय सुरक्षा मानकों का पालन करना बेहद जरूरी है।

 

See also  मामी की जगह पेपर दे रही थी भांजी, तीसरे पेपर में खुला राज़, मचा बवाल