रबी फसल के लिए नहरों में पानी आज से, कलेक्टर ने पानी के दुरूपयोग को रोकने में सहयोग करने की अपील की

Johar36garh (Web Desk)| जांजगीर-चांपा जिले में रबी फसल के लिए चार जनवरी से नहरां में जल का प्रवाह प्रारंभ हो जाएगा। जांजगीर-चांपा जिले के सिंचित 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में हसदेव बांगो परियोजना के कमांड के माध्यम से किया जाएगा। हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि दायीं तट नहर प्रणाली के अंतर्गत जांजगीर शाखा नहर के अंतिम छोर तक, नवागढ़ वितरक नहर एवं मुड़पार वितरक नहर तक पानी पहुंचाया जाएगा। इसी प्रकार बायीं तट नहर प्रणाली के अंतर्गत सक्ती शाखा नहर में 31 किलोमीटर तक, बरदुली नहर में 7 किलोमीटर एवं परसाहीडीह नहर में 4.5 किलोमीटर तक पानी दिया जाएगा। कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने जिले के किसानों से अपील करते हुए कहा है कि पानी का सदुपयोग करें और दुरूपयोग को रोकने में सहयोग प्रदान करें।

See also  बंद खाता या आधार सीडिंग न होने से अटकी राशि, 15 मार्च तक पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में सुधार का मौका