अपराधियों ने पत्रकार को चाकुओं से गोद गोदकर कर दी हत्या, 15 जगह किए वार

बिहार में एकबार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं. मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक पत्रकार की चाकुओं से गोदकर उनकी हत्या कर दी. यह घटना उनके घर से 500 मीटर की दूरी पर हुई है. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है. उनके शरीर में 15 जगहों पर चाकू से वार किया गया है. शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

 


इसे भी पढ़े :-चंद्रशेखर ने दी लोकसभा स्पीकर को बधाई, कहा आप लोकतंत्र के रक्षक हैं, हमें मौका नहीं मिलेगा तो हम अपनी बात नहीं रख पाएंगे


 

मृतक पत्रकार की पहचान शिवशंकर झा के रुप में हुई है और यह घटना मनियारी थाना क्षेत्र की मारीपुर की है. बताया जाता है कि शिवशंकर झा मंगलवार की देर रात अपने घर लौट रहे थे. तभी घात लगाए अपराधियों ने उनपर हमला बोला दिया. अपराधियों ने उनपर चाकु से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

See also  हमारी संसाधनों को पूजने वाली संस्कृति बहुत महत्वपूर्ण- देवनानी

 


इसे भी पढ़े :-मुर्दाघर में लूट, असली जेवर उतार कर पहना दिए नकली, मचा बवाल, 2 कर्मचारी सस्पेंड


 

 

स्थानीय लोगों इस घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने और पत्रकार को घटनास्थल से उठाकर एसकेएमसीएच पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोग आपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

 


इसे भी पढ़े :-फेक्ट्री में बनाई जा रही प्लास्टिक की शक्कर, विडियो वायरल, जाने इसकी पूरी सच्चाई


 

 

पुलिस ने बताया कि उनके गांव में ही घर से कुछ ही दूरी पर चाकू मारी गई है. घटनास्थल के पास के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं. चाकू मारे जाने की सूचना मिलने के बाद मनियारी पुलिस ने उन्हें एसकेएमसीएच में भर्ती कराया. वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शव का पोस्टमार्टम कराने की कवायद की जा रही है.

See also  पूर्व अग्निवीरों को अर्धसैनिक बलों में 10 फीसद आरक्षण, CISF जल्द करेगी लागू

 


इसे भी पढ़े :-बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाई पत्नी, पति ने बॉयफ्रेंड की गला घोटकर कर दी हत्या


 

घटनास्थल से पीड़ित परिवार के घर की दूरी मात्र पांच सौ मीटर बताई गई है. घटनास्थल के पास यू-ट्यूबर की बाइक बीच सड़क में लगी मिली है. प्रारंभिक जांच में घटना कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. शिव शंकर की कई लोगों से दुश्मनी की भी चर्चा है. जानकारी के मुताबिक दोनों भाइयों के बीच जमीन बंटवारे का विवाद चल रहा है. इस घटना से पूर्व 16 मई को रमेश भगत की दुकान में आग भी लगा दी गई थी.

 


इसे भी पढ़े :-बीच सड़क में गुजर रही लड़की को प्राइवेट पार्ट दिखाया और किया हस्तमैथुन, वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल