Janjgir : नवगठित जिला में भाजपा की बड़ी सेंध, कांग्रेस के कई बड़े चेहरों ने थामा भाजपा का दामन

JJohar36garh News|जांजगीर-चांपा जिला के सक्ती में आज कांग्रेस, बसपा सहित छजका के 200 लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया, सक्ती विधायक और विधान सभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत के निर्वाचन क्षेत्र में ये भाजपा की बड़ी सेंध है। भाजपा प्रवेश के दौरान कांग्रेस के पूर्व कार्यकर्ताओं में कांग्रेस नेताओं के प्रति गहरा आक्रोश नजर आ रहा था। क्षेत्र में विधान सभा चुनाव के दौरान सक्रीय भूमिका निभाने वाले कांग्रेस के कई बड़े चेहरों ने आज भाजपा का दामन थामा है जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि आगामी विधान सभा चुनाव के लिए अभी से भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है वहीं कांग्रेस बड़ी जीत के बावजूद अपनों का साथ और विश्वास खो रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सक्ती नगर के तहसील चौक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम आयोजित था जिस दौरान कांग्रेस और अन्य दलों के 200 लोगों ने भाजपा दामन थामा है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल ने कहा कि भाजपा के नीति, रीति, सिद्धांत, उनके मुल्यों और केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के काम से प्रभावित हो कर लोगों ने भाजपा प्रवेश किया है दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रति इनमे आक्रोश है उन्होंने कहा कि प्रदेश में भूपेश बघेल के कुशासन उसकी गलत नीति से आक्रोशित होकर उसका विरोध करते हुए आज कांग्रेस और अन्य दलों के 200 लोगों ने भाजपा दामन थामा है। देश ही नही बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में आज शामिल हु सभी लोगों का हम दिल से स्वागत करते हैं।

See also  खोखसा ओव्हर ब्रिज : रेलवे ने डेड़ वर्षाें से काम किया बंद, फाटक बंद होने पर लोगों को होती है परेशानी