अच्छे काम के लिए आती हैं दिक्कतें पर सुरक्षित हाथों में है देश की अर्थव्यवस्था : नीलिमा कटियार

कानपुर । उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने कहा भारत की अर्थव्यवस्था सुरक्षित हाथों में है। कुछ अच्छे काम करने के लिए थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वह कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल के आठवें स्थापना दिवस समारोह में किदवई नगर स्थित अंकुर धर्मशाला में बोल रही थीं।

राज्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी समाज की रीढ़ हैं। उनके समर्पण और त्याग से ही व्यवस्था चलती है। व्यापारियों को सम्मान देना चाहिए। राष्ट्रहित को आगे रखते हुए मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को लेकर अहम कदम उठाए हैं। नीलिमा कटियार ने कहा कि देश की वित्तीय व्यवस्था सुरक्षित हाथों में है। जल्द ही इसमें सुधार होगा। व्यापार मंडल के संस्थापक कमल उत्तम ने कहा कि ऐसे व्यापारी जिन्होंने समाज के विकास में अहम योगदान दिया है उनका सम्मान कर संगठन गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस अवसर पर संजीव दीक्षित, भोजदेव मुदित पाल, अशोक शुक्ला, दिनेश गौड़, मुन्ना अवस्थी, केसरी प्रसाद श्रीवास्तव, रवि गुप्ता, अशोक केसरवानी समेत 13 व्यापारियों को राज्यमंत्री ने सम्मानित किया। भाजपा की दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, अभिषेक पांडेय, राजकुमार गुप्ता, विजय शुक्ला, प्रभु शंकर गुप्ता, रीता शास्त्री, पलक सिंह, मनीषा मिश्रा, बालकृष्ण गुप्ता आदि मौजूद रहे।

See also  छत्तीसगढ़-जगदलपुर में मलेरिया से पांच साल की बच्ची की मौत, परिजनों में शोक की लहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *