तलवार से धड़ से अलग किया पड़ोसन का सिर, पति की भी की हत्या की कोशिश, नाले के पानी को लेकर हुआ विवाद

तलवार से धड़ से अलग किया पड़ोसन का सिर, पति की भी की हत्या की कोशिश, नाले के पानी को लेकर हुआ विवाद  : झारखंड की उप राजधानी दुमका जिले में एक युवक ने सरेआम तलवार से महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया. ये पूरा मामला दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र के बिरसा कृषि अनुसंधान केंद्र के पीछे केवटपाड़ा मोहल्ले का है. इस घटना के बाद कोहराम मच गया. हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, मोहल्ले में नाली का गंदा पानी बहाने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद चलता रहता था.

 

इसे भी पढ़े :- फोन पे से हर दिन कमाएं 500 से 1000 तक, जाने कैसे

 

आरेपी की पहचान फूलचंद साह उर्फ छोटू के रूप में हुई है. बुधवार शाम को उसने तलवार से अपने घर के पड़ोस में रहने वाले सरैयाहाट मध्य विद्यालय के शिक्षक मनोज सिंह की लगभग 55 वर्षीय पत्नी विमला देवी की गर्दन काट दी. इतना ही नहीं उसने बीच बचाव कर रहे शिक्षक पति मनोज सिंह को भी जान से मारने नियत से तलवार चलाई. गंभीर हालत में उनता इलाज फूलो झानों मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा है.

See also  युवती ने मेट्रो स्टेशन की बिल्डिंग से लगाई छलांग, वीडियो वायरल

आरोपी के पिता हैं ASI

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हत्याकांड के आरोपी फूलचंद साह उर्फ छोटू के पिता झारखंड के हजारीबाग जिले में ASI ( सहायक अवर निरीक्षक) के पद पर हैं. अक्सर दोनों परिवार के बीच गंदा पानी बहने को लेकर विवाद होता था. आरोपी अपने पिता के झारखंड पुलिस में एएसआई होने का धौस दिखाकर मनोज सिंह और उनकी पत्नी विमला देवी सहित पूरे परिवार के साथ गाली गलौज किया करता था.

 

इसे भी पढ़े :-नाबालिग बेटी की बेरहमी से हत्या कर किए टुकड़े-टुकड़े, टुकड़ों को फेंका जलती भट्टी में, प्यार करने की मिली सज़ा

 

पति-पत्नी ने किया इस बात का विरोध

तलवार से धड़ से अलग किया पड़ोसन का सिर, पति की भी की हत्या की कोशिश, नाले के पानी को लेकर हुआ विवाद  : इसी बीच बुधवार की शाम शिक्षक मनोज सिंह अपनी पत्नी विमला देवी के साथ बाजार से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान छोटू ने उनके घर के आगे गंदे पानी को बहा दिया. इसके बाद मनोज सिंह और उनकी पत्नी ने इसका विरोध किया. दोनों परिवार के बीच हो रहे मामूली विवाद के बीच एकाएक गुस्से में आकर छोटू ने अपने घर में रखी तलवार निकाली और विमला देवी की गर्दन काट दी. महिला की गर्दन काटने के बाद भी छोटू नहीं रोका. उसने महिला के पति पर भी जानलेवा हमला कर दिया.

See also  अमित शाह के करीबी जगदीश विश्वकर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने गुजरात BJP अध्यक्ष

आरोपी ने किया आत्म समर्पण

इधर मामले की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. बर्बरता पूर्वक हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी छोटू ने पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया. फिर पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया. हत्याकांड में उपयोग की गई तलवार को भी जब्त कर लिया है और शव को भी कब्जे में लिया है. पुलिस ने घायल शिक्षक मनोज सिंह को बेहतर इलाज के लिए फूलो झानों मेडिकल अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया है.

 

कलयुगी पिता ने अपनी 15 वर्षीय बेटी को बनाया हवस का शिकार, माँ ने की थाना शिकायत, पिता फरार