छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली डांट पर भतीजे ने डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर मौसी की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी। यह घटना बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना की है।
CG : जादू-टोना के संदेह में महिला की बेदर्दी से हत्या, डंडे एवं फरसा की बेंट से सिर पर ताबड़तोड़ वॉर, मौके पर ही तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार आरोपी 45 वर्षीय तीरथराम यादव कहीं से घूमकर शराब के नशे में अपना घर आया था। घर में उसकी 55 वर्षीय मौसी मोहन कुंवर बाई मौजूद थी। मौसी ने उसे बेमतलब इधर-उधर घूमने, रोज शराब पीने और देर से घर आने की बात को लेकर फटकार लगाई। मौसी की डांट-फटकार युवक को इतनी नागवार गुजरी कि वह आगबबूला हो गया। घर में ही रखी आग जलाने वाली लकड़ी और डंडे से उसने अपनी मौसी के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पामगढ़ में भैया-भाभी पर लाठी से ताबड़तोड़ वार, भाभी की मौत, भैया जूझ रहा मौत से, आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि पुरैना गांव में मोहन कुंवर बाई की हत्या उसके भतीजे तीरथराम यादव ने की है। आरोपी नशे में था और सामान्य विवाद में वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।