पंखे से लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, 2 महीने पहले ही कांग्रेसी नेता के बेटे के साथ हुई थी शादी

पंखे से लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, 2 महीने पहले ही कांग्रेसी नेता के बेटे के साथ हुई थी शादी : राजनांदगांव जिले में नवविवाहिता की लाश घर पर पंखे से लटकी मिली। मृतका की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। मायका पक्ष को जैसे ही इसकी जानकारी मिली सभी मौके पर पहुंचे। घर से लेकर थाने तक जमकर हंगामा मचाया। मामला घुमका थाना क्षेत्र का है।

 

इसे भी पढ़े :-घर बैठे मोबाइल फोन से ऑनलाइन काम करके असली पैसा कमाने वाली वेबसाइट, आप भी कमा सकते हैं पैसा

 

परिजनों ने बताया कि दामाद उनकी बेटी से पैसे मांगता था। रुपए नहीं देने पर मारपीट करता था। धमकी देता था कि जो करना है कर लो वह पहले भी जेल जा चुका है। आरोपी पति घुमका के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी का बेटा है। हंगामे के बाद पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में रखा है। जानकारी के मुताबिक ग्राम सलोनी की रहने वाली भूमिका दुबे (24) की शादी घुमका के सोनल द्विवेदी (28) से 22 जनवरी 2025 को हुई थी। सोनल द्विवेदी ड्राइवरी का काम करता है।

See also  जनगणना 2027 को लेकर ग्रामसभा में जागरूकता अभियान तेज, ग्रामीणों ने लिया भागीदारी का संकल्प

 

गोंडवाना एक्सप्रेस में किन्नरों का आतंक, पैसा नहीं देने पर यात्री की पीट-पीटकर ले ली जान, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश