निरीक्षण के लिए निकले डीआरएम को पड़ा दिल का दौरा, निजी अस्पताल में भर्ती

रायपुर। राजधानी रायपुर रेल मंडल के डीआरएम को दिल का दौरा पड़ा है। जिसके बाद उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वे रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने निकले थे। निरीक्षण के बाद लौटने के लिए कार में बैठे और उनकी तबीयत बिगडऩे लगी। फिलहाल उनका इलाज राजधानी के निजी अस्पताल में जारी है।
एक जानकारी के अनुसार रायपुर रेल मंडल के डीआरएम कौशल किशोर गुरुवार को रायपुर स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने आज स्टेशन का गहन निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए।
इसके बाद वे जैसे ही अपने दफ्तर लौटने के लिए कार में बैठे उनकी तबीयत बिगडऩे, लगी जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। डॉक्टरों ने दिल के दौरा पडऩे की बात कही है।

See also  CG : सड़क पर चल रही महिला का अपहरण कर किया दुष्कर्म, दी जान से मरने की धमकी