बालों को झड़ने से रोकने उपयोगी है प्याज का रस या नारियल तेल, जाने दोनों में कौन दिलाएगा गंजेपन से मुक्ति

आजकल बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है. आज के समय में हर तीसरा इंसान बाल के झड़ने से परेशान है. हालांकि, बालों को झड़ने से रोकने के लिए सोशल मीडिया पर सैकड़ों उपाय और दावे किए जाते हैं. प्याज का रस भी गंजापन दूर करने के लिए बहुत चर्चा में रहता है. दरअसल, प्याज का रस आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है और इसके लिए कोई ज्यादा मेहनत भी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसको लेकर दावा किया जाता है कि ये बालों को मजबूत बनाने, नए बाल उगाने और बालों का झड़ना रोकने के लिए बहुत असरदार है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं क्या सच में गंजेपन वाली जगह पर प्याज का रस लगाने से कुछ होता है?

 

बारिश में बालों की देखभाल, फिटकरी से डैंड्रफ और खुजली से राहत

बालों के लिए प्याज का इस्तेमाल कैसे करें?

एक प्याज को कद्दूकस करके उसका ताजा रस निकाल लें. इस रस को कॉटन बॉल या ड्रॉपर की मदद से स्कैल्प पर लगाएं और 5-7 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. 30-40 मिनट बाद अपने बालों को हल्के शैम्पू से धो लें. ऐसा करने से न केवल बालों का झड़ना कम होता है, बल्कि सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है, जिससे बालों के विकास में मदद मिलती है.

See also  एलर्जिक कन्जक्टिवाइटिस होने पर हो सकती है खुजली, आंखों से पानी आना और सूजन जैसी समस्याएं

 

डैमेज बालों के लिए दही और शहद से नेचुरल हेयर मास्क

प्याज का रस और नारियल तेल

नारियल तेल और प्याज के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं. इसे हल्का गर्म करें, फिर अपने सिर की त्वचा पर लगाएं और मालिश करें. इसके बाद इसे कम से कम एक घंटे के लिए छोड़ दें. ये न केवल बालों की जड़ों को पोषण देता है, बल्कि दोमुंहे बालों को भी रोकता है और बालों को घना और हेल्दी बनाने में मदद करता है.

 

हेयर कटिंग नहीं कराना चाहते? तो दोमुंहे बालों से छुटकारे के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स

प्याज का रस और एलोवेरा जेल

प्याज के रस और एलोवेरा जेल बालों के लिए अच्छा रहता है. इससे सिर की स्किन को आराम मिलता है और रूसी कम होती है. सिर में इसे लगाने के 30 मिनट बाद बाल धो लें. इससे बाल घने और मुलायम बन सकते हैं. प्याज के रोगाणुरोधी गुण संक्रमण को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जबकि एलोवेरा सिर की त्वचा की खुजली को कम करता है.

See also  WhatsApp स्टेटस हुआ और मजेदार: अब मिलेगा कोलाज, म्यूजिक स्टीकर और ढेरों नए फीचर्स

 

शैम्पू बदलने से नहीं रुकता हेयर फॉल? जानिए बाल झड़ने की असली वजह