पामगढ़ में प्रशासन की बेरुखी से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, बड़ी संख्या में पहुंचे एसडीएम ऑफिस, 3 जुलाई को दी चक्काजाम की चेतावनी

जांजगीर जिला के पामगढ़ का प्रसिद्ध गढ्ढापुर में सड़क निर्माण को लेकर अनशन पर बैठे ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को भड़क गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण पामगढ़ के एसडीएम कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के बाहर उन्होंने जमकर नारेबाजी की। साथ ही एसडीम को ज्ञापन सौंपते हुए 3 जुलाई को चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।

पामगढ़ में प्रशासन की बेरुखी से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, बड़ी संख्या में पहुंचे एसडीएम ऑफिस, 3 जुलाई को दी चक्काजाम की चेतावनी

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम डोंगाकोहरोद में पिछले तीन दिनों से 10 ग्रामीण अनशन पर बैठे हुए हैं। बावजूद इसके शासन प्रशासन ने अभी तक ग्रामीणों की कोई सुध नहीं ली है। और नहीं कोई बातचीत करने के लिए सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब से आमरण अनशन पर बैठे हैं सबसे लगातार बिजली काटी जा रही है।

शासन प्रशासन की उदासीनता को देखते हुए ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष पामगढ़ में रैली निकालकर स्टेडियम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय के बाहर जमकर भड़ास निकाली | 3 जुलाई को उन्होंने बिलासपुर-शिवरीनारायण मुख्य मार्ग में बैठेगे |

See also  दुर्ग में 8 करोड़ की अफीम खेती का खुलासा, गिरफ्तार भाजपा नेता के भाई की दुकान पर चला बुलडोजर

 

 

 

 

पामगढ़ में एक फिर डोंगाकोहरौद में सड़क को लेकर प्रदर्शन, 29 जून से धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल की दी चेतावनी