पामगढ़ में बिच्छू काटने व डुबने पर हुई मौत पर परिजनों को मिली सहायता राशि

JJohar36garh News|कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 8 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 32 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
जिले की तहसील चांपा मुख्यालय के श्री जितेन्द्र कुमार की अग्नि दुर्घटना से मृत्यु होने के कारण उनके निकटतम वारिस उनकी पत्नी श्रीमती राजकुवंर, तहसील अकलतरा के ग्राम नरियरा के श्री शिवकुमार की पानी मे डुबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती राजेश्वरी, तहसील नवागढ़ मुख्यालय निवासी श्रीमती मोहनमति की पानी मे डुबने से मृत्यु होने पर उनके पति नंदलाल, ग्राम बुड़ेना के अभिमन्यु की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पिता बालीराम, तहसील पामगढ़ के ग्राम राहौद निवासी कुमारी संजना निर्मलकर की बिच्छु काटने से मृत्यु होने पर उनके पिता संजय निर्मलकर, ग्राम चेऊडीह निवासी श्रीमती बुधवारा बाई की पानी मे डुबने से मृत्यु होने पर उनके पुत्र मेलाराम टण्डन, तहसील जांजगीर के ग्राम सिवनी निवासी कुमारी ज्योति धीवर की अग्नि दुर्घटना से मृत्यु होने पर उनकी माता श्रीमती रामसोबाई और तहसील बलौदा के ग्राम कण्डरा के ज्ञानेश्वर की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पिता धनंजय को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

See also  जिले के स्कूलों में मेगा पालक - शिक्षक सम्मलेन का हुआ आयोजन