Breaking News : पामगढ़ में बाइक दुर्घटना में नाबालिक युवक की मौत

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के पामगढ़ में शनिवार की देर रात चेऊडीह मोड़ के पास एक बाइक सवार नाबलिक युवक की सड़क पर बैठे गाय से टक्कर हो गई| जिससे वह सड़क पर अचेत अवस्था मे गिर गया जिसके वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे उपचार के लिए लिए पामगढ़ हॉस्पिटल लाया गया, लेकिन युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर रिफर कर दिया गया था |

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया| उसे रात में बिलासपुर सिम्स में रखा गया था जहा आज उनका पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजन घर लेकर आएंगे।

See also  सबई घास से बनी रस्सी बनी आजीविका का साधन