पामगढ़ में देर रात अनियंत्रित होकर पलटी कार, चारों चक्के हुए ऊपर देखें VIDEO

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के पामगढ़ में शनिवार की देर रात एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गई |

घटना पामगढ़ -अकलतरा मुख्य मार्ग के ग्राम पकरिया हनुमान मदिर के सामने हुई है | कार अनियत्रित होकर क़ाफी दूर से घसीटते हुए गई | कार के चारों चक्के ऊपर हो गए है |  इससे पहले भी यहाँ पर कार सहित अन्य वाहन पलटी हो चुकी है |

इस घटना के संबंध में मुलमुला पुलिस को सूचना दे दी है | घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लगी हुई है |  घटना में अभी तक वाहन मालिक सामने नहीं आया |  इसलिए घटना के संबंध कोई विस्तृत जानकारी खबर लिखे जाने तक नहीं  है |

घटना देर रात की बताई जा रही है | कार के पलटने के बाद अंदर बैठे लोग पीछे के कांच को तोड़ बाहर निकले है |

 

See also  राशन वितरण में अनियमितता पर सख्त एक्शन, दो दुकानों की मान्यता रद्द, एक पर जुर्माना