JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज सुबह ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक सवार 2 युवक गंभीररूप से घायल हो गए| डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर रिफर कर दिया है| पुलिस जाँच में जुटी है|
मिली जानकारी के अनुसार घटना ग्राम पंचायत चण्डीपारा की है| भदरा निवासी अनुरुद्र कुर्रे और भैसों निवासी दीपक पल्सर बाइक में सवार होकर बिलासपुर की ओर से पामगढ़ आ रहे थे, वे चण्डीपारा के सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे थे की अचानक सड़क किनारे खेत से एक ट्रैक्टर मुख्य मार्ग पर आ गई, जिससे बाइक सवार को सम्हलने का मौका नहीं मिला और ट्रैक्टर से जा टकराई| बाइक में सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए| दोनों घायलों को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से दोनों को बिलासपुर रिफर कर दिया गया| घटना की सूचना पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच जाँच शुरू कर दी है|


