जांजगीर जिला में दुकान में महिला से डॉक्टर ने की छेड़छाड़, भाई को दी जान से मारने की धमकी

JJohar36garh News|जांजगीर जिला पामगढ़ के मुलमुला में एक डॉक्टर ने दुकान में घुसकर महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी, भाई के मना करने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दी| पुलिस में शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है| 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  दिनांक 15.01.2021 पीडिता की लिखित रिपोर्ट पर आरोपी डाक्टर सोनू निवासी मुलमुला के विरूद्ध लिखित  रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज दिनांक 15.01.2021 को वह बृहस्पति बाजार मुलमुला स्थित अपने टेलर दुकान मे थी तभी दिन में करीब 02:00 बजे आरोपी उसके पास आकर बुरी नीयत से हाथ बांह को पकडकर छेडछाड करने लगा। घटना फोन पर अपने भाई को बताई तब आरोपी ने उसके भाई को भी जान से मारने की धमकी दिया। पीडिता की रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 10/2021 धारा 454, 354, 509, 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

घटना के सम्बंध में वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर मार्ग दर्शन प्राप्त किया गया आरोपी डाक्टर दिलेश्वरपुरी गोस्वामी ऊर्फ डाक्टर डीपी गोस्वामी ऊर्फ डाक्टर सोनू पिता श्री चंदेल पुरी गोस्वामी  उम्र 45 वर्ष निवासी राज किशोर नगर थाना सरकंडा बिलासपुर को विवेचना दौरान सदर धारा अपराध घटित करना सिद्ध पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया है एवं न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश कर स्वीकृति उपरांत जिला जेल जांजगीर दाखिल करने की कार्यवाही की जा रही है।

See also  SBI ग्राहक सेवा केंद्र पर दिनदहाड़े 2 बाइक सवारों ने संचालक की ‘दादी’ को मारी गोली