Janjgir : पानी से भरे गड्ढे में ट्रांसफार्मर, बड़ी घटना को दे रहा आमंत्रण

JJohar36garh News|जांजगीर जिला जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मल्दा में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है | जो किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है | जबकि ग्रामीणों द्वारा बार बार इसकी जानकारी बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी चुकी है, जिसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है | जो समझ से परे है |

मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसफार्मर सड़क से लगा हुआ है | जिस जगह ट्रांसफार्मर लगा हुआ है वह पूरा पानी से भरा हुआ है | ग्रीफ बॉक्स में अधिकांश तार खुले हुए है वहां तक पानी पहुंचने में कुछ ही दूर बचा हुआ है | पानी ट्रांसफार्मर से होकर सड़क पर फैला हुआ है | जिससे वहां से गुजरने वाले करेंट के चपेट में आसानी से आ सकते हैं | मवेशी भी घास की लालच में करेंट का शिकार हो सकते हैं | जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी दिन बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है।

See also  बिलासपर में युवक को घेरकर ताबड़तोड़ हमला, आरोपी फरार, मौके पर मची अफरा-तफरी, लोगों में फैली दहशत