पत्नी को कुल्हाड़ी से हत्या कर, स्वयं लगाई फांसी

Johar36garh(Web Desk)| छत्तीसगढ़ जांजगीर जिला अकलतरा से लगे गांव सोनदुला में शुक्रवार की दोपहर एक पति में अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी, और स्वयं 2 किलोमीटर दूर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | 


सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्डम के लिए अकलतरा भेज दिया है | रात हो जाने की वजह से शनिवार को पोस्टमार्डम किया जायेगा | मिली जानकारी के अनुसार मृतक अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनादुला निवासी बसंत भरद्वाज ने पत्नी संतोषी बाई है | पुलिस किन परिस्तिथियों में यह घटना हुई है इसकी जांच की जा रही है |

See also  रेत खदानों के आबंटन के लिए निविदा खोलने की संशोधित तिथि