CG : पार्षद की बेशर्मी, दोस्त की पत्नी को दिया सेक्स का ऑफर, हुई चप्पलों से पिटाई

JJohar36garh News|छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में BJP पार्षद ने अपने दोस्त की पत्नी को ही सेक्स का ऑफर दे डाला। इससे भड़की महिला ने पार्षद को अपने घर में ही चप्पल से पीट दिया। 15 दिन बाद जब पार्षद ने संबंध बनाने के लिए दोबारा कहा तो महिला सोमवार को डंडा लेकर पार्षद की दुकान पर पहुंच गई। यहां पार्षद ने अपने एक साथी के साथ मिलकर महिला की पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पार्षद भाग निकला है।

मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि करीब 15 दिन पहले आरोपी पार्षद अपने दोस्त के घर पहुंचा था। BJP पार्षद सूर्यकांत ताम्रकर ने महिला को संबंध बनाने का ऑफर देकर कहा था कि देवर-भाभी के रिश्ते में यह चलता है।इसके बाद महिला ने पार्षद को चप्पलों से पीटा। इस दौरान पति ने रोकने का प्रयास किया तो उसके ऊपर भी महिला भड़क गई।

See also  छत्तीसगढ़-सूरजपुर में धर्म सभा में गरजे विधायक टी. राजा सिंह, लव जिहाद और धर्मांतरण पर जमकर बोला हमला

महिला ने इस दौरान अपने पति पर भी नाराजगी दिखाई। महिला ने पति से कहा कि शर्म नहीं आती है, अपनी पत्नी की इज्जत करनी नहीं आती है। उसकी रक्षा नहीं कर सकते हो। तुम्हारे कारण ही ऐसे व्यक्ति घर में एंट्री लेते हैं। हमारे बीच आज से पति-पत्नी का रिश्ता खत्म। इस पर पति ने कहा कि वह पावरफुल आदमी है। इससे दोस्ती जरूरी है।

करीब 15 दिन बाद BJP पार्षद सूर्यकांत ताम्रकर ने अपने दोस्त की पत्नी को मैसेज कर फिर सेक्स का ऑफर दिया। सोमवार को महिला एक अन्य युवती के साथ आरोपी पार्षद के दोस्त की दुकान में पहुंची गई। यहां आरोपी को उसने डंडा मारा। इसके बाद पार्षद और उसका दोस्त दोनों भड़क गए। दोनों ने महिला और युवती को जमीन पर पटक दिया। दोनों के बाल पकड़कर खींचे और बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान लोग भी भीड़ लगाकर खड़े रहे और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। किसी ने भी बचाने का प्रयास नहीं किया।

See also  सरकार बनी किसानों की ताकत, जशपुर में रियायती दरों पर मिल रहे खाद-बीज

पुलिस ने बताया कि महिला ने इस मामले में FIR दर्ज कराई है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पार्षद के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। हलांकि पार्षद भाग निकला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। वहीं दोनों घटनाओं का वीडियो भी वायरल हो गया है।

https://twitter.com/khabreelal_news/status/1430063344791166981?s=20