पटवारी घूसकांड मामला : पटवारी के समर्थन में ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, आरोप को बताया निराधार, साजिश कर वीडियो बनाने का लगाया आरोप

JJohar36garh News|जांजगीर जिला में नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम कुरियारी पटवारी हल्का नंबर 21 गोविन्द कंवर पर लगे घुस लेने के मामले में एक नया मोड़ आया है| मौके पर मौजूद ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंच कर इस मामले को निराधार बताया है | इस पुरे मामले को रची हुई साजिश बताया| दरअसल इसी वीडियो के वायरल होने के बाद एसडीएम ने पटवारी को निलंबित कर दिया है|


इस मामले को लेकर 2 वीडियो जारी हुआ है| यह पूरा मामला 7 एकड़ जमीन के लिए है | जमीन का पर्ची बड़े भाई कलश राम के नाम पर है | सारी योजना का लाभ बड़े भाई अकेला ही उठाता है | भाई बाल किशुन व शोभाराम और बहन राजकुमारी को धान बेचने भी नहीं दिया जाता, जिससे परेशान होकर सभी ने पर्ची अलग करने के लिए पटवारी के पास आवेदन भी दिया गया था | बोनस के पैसे को नहीं देने की शिकायत भी दर्ज़ कराई थी | बोनस का पैसा पटवारी के समक्ष सभी को देने के लिए पटवारी के पास भाई कलश राम पहुँचता है | वीडियो में दिखाई दे रहा पीला रंग का कमीज़ पहने हुआ ब्यक्ति बड़ा भाई कलश राम है| वह पटवारी के समक्ष जेब से पैसा निकालकर गिनने लगता है | पटवारी ने उसे बाहर में जाकर देने को कह दिया | दूसरा वीडियो इस घटना के कुछ देर पहले का है, जिसे उसके बाद का बताया जा रहा है | इस वीडियो में एक ब्यक्ति से कोटवार पैसे ले रहा था | कोटवार पैसे को गिन रहा था इसी दौरान पीले कमीज़ वाला ब्यक्ति पटवारी कक्ष से बाहर निकल कर आते दिखाई दे रहा है |  कलश राम का उस मामले से कोई लेनदेन नहीं था फिर भी उन लोगों से बात करने लग जाता है |  इन दोनों वीडियो को एक मामला बता कर प्रसारित किया गया था | जिसके आधार पर पटवारी को निलंबित किया गया है |

See also  कुसमुण्डा में कोरोना सर्विलेंस टीम द्वारा वार्ड सर्वे

पटवारी के निलंबन के बाद वायरल वीडियो में कोटवार को 5 हजार रुपए देने वाले ग्रामीण भी कलेक्टर के पास पहुंचे और ग्रामीण के साथ किसानों में शपथ पत्र के साथ पटवारी से पैसा लेनदेन नही करने का दावा किया। जमीन के हिस्सेदारों ने बताया की उनके बड़े भाई नहीं चाहते की पर्ची का बटवारा हो, जिससे उसे सारा लाभ मिलता रहे | इस वजह से उन्होंने इस तरह की हरकत की होगी |

ग्रामीणों ने वीडियो वायरल करने वाले को क्षेत्र में उसी तरह से उगाही करने वाला बताया और पूर्व में भी वीडियो बनानें वाले दोनो कथित पत्रकारों को शिवरीनारायण थाना में गिरफ्तारी होने की जिक्र किया हैं और इस मामले की शिकायत शिवरीनारायण थाना में की है ।जिसमे कोटवार ने लिखित आवेदन दे कर थाना प्रभारी से दो कथित पत्रकारों के खिलाफ कारवाई की मांग की है और दोनो पर ब्लैक मेलिंग कर बाइक मांगने को शिकायत की हैं।

वायरल वीडियो में कुरियारी गांव के कोटवार और एक ग्रामीण पैसे का लेनदेन कर रहे है । जिसे पटवारी के सह पर जमीन का बटवारा करने के लिए लिए जाने की शिकायत की गई।लेकिन कोटवार को पैसा देने वाला ग्रामीण कलेक्टर को लिखित आवेदन दिया है और कोटवार के साथ पैसे के लेनदेन को अपना पुराना कर्ज चुकाना बताया है और पटवारी का उस मामले में संलिप्तता नही होने की पुष्टि की है।वही जिन किसानों के से पैसा लेने का आरोप है उन्होंने भी शपथ पत्र देकर अपने भाई पर जमीन का बटवारा नही देने के लिए इस तरह आरोप लगाने की दावा किया। चार भाईयो में तीन भाईयो ने अपने बड़े भाई पर 7 एकड़ जमीन पर कब्जा करने और धान बेचने के बाद उससे एक पैसा नही देने का आरोप लगाया और उस जमीन का बटवारा पर नहीं होने देने का आरोप लगाया है और किसी अन्य के वीडियो को वायरल कर पटवारी को फसाने का जिक्र किए है ।

See also  राजधानी में मासूम के साथ दरिंदगी, वहशी युवक गिरफ्तार