पेण्ड्री और बरगॉव से 96 लोगों की हुई घर वापसी

Johar36garh (Web Desk)| पामगढ़ के ग्राम पेंड्री और बरगॉव के क्वारेंटाइन सेंटर में रविवार को 27-69 प्रवासी मजदूरों को क्वारेंटाइन अवधी पूरा होने के बाद अपने-अपने घरों के लिए भेजा गया|  साथ ही उन्हे 14 दिनों के होम क्वारेंटाइन रहने की समझाईस दी| सभी प्रवासी मजदूरों के उत्साहवर्धन के लिए विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी पहुंचे हुए थे | 

पामगढ़ ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला पेण्ड्री में 27 और बरगॉव के हेल्थ एण्ड वैलनेस सेण्टर के 69 में 14  दिनों पूर्व पहुंचे प्रवासी मजदूरों को विदाई के साथ किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी होने पर तत्काल निकट के phc/chc में इलाज हेतु जाने का सुझाव दिया गया। सभी डिसचार्ज किये हुए व्यक्तियों को कांग्रेस के वरिष्ट नेता गोरेलाल बर्मन, लव तिवारी, सरपंच श्रीमती लक्ष्मीन शिव नारायण कश्यप, जनपद सदस्य जमुना प्रसाद दिनकर, ग्राम सचिव दुली चंद साहू,थाना पामगढ़ के आरक्षक महेंद्र राज, स्वास्थ्य विभाग से सेक्टर सुपरवाइजर बी एस  ओगरे, RHO  असीम थवाईत द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।

See also  11KV करंट की चपेट में आने से 10 के छात्र की मौत, पड़ोसी की छत में मिला शव