बोर्ड परीक्षा में पास कराने के आने लगे हैं फोन, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने किया परिजनों को सतर्क

बोर्ड परीक्षा में पास कराने के आने लगे हैं फोन : रायपुर बोर्ड परीक्षा खत्म हो गई है. लेकिन परीक्षा देने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों की चिंता खत्म नहीं हुई है. अब वे परिणाम को लेकर कश्मकश में है. ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के मनोदशा को भांप कर शातिर ठग कॉल कर परीक्षा में पास करने के नाम पर उनसे पैसों की मांग कर रहे हैं.

 

इसे भी पढ़े :-PM Mudra Loan Yojana 2024 : व्यापार शुरू करने सरकार देगी पैसे, 10 लाख तक के लोन, जाने कैसे

 

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि उनकी जानकारी में आया है कि लोगों के पास फर्जी कॉल जा रहा है. परीक्षा परिणाम सुधारने या पास करने के नाम पर उनसे पैसे की माँग की जा रही है. इसके साथ ही अधिकारियों को छात्रों और उनके अभिभावकों को आगाह किया कि बोर्ड परीक्षा में पास कराने के फोन कॉल के झांसे में ना फंसे. ऐसा फोन कॉल आने पर तत्काल अपने नजदीकी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करें. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह के फोन कॉल से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का कोई संबंध नहीं है. पेरेंट्स और अभ्यार्थी इस तरह के फर्जी कॉल में न फंसे, सतर्क रहे.

See also  रायपुर : बस्तर में बदलाव की नई बयार, माओवाद के साये से निकलकर कोलेंग वनांचल में बदली तस्वीर

 

लाइफस्टाइल में हाई यूरिक एसिड एक आम समस्या, जो बनता है गठिया और जोड़ों के दर्द का कारण