अकलतरा : डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर लगी रेलिंग को किया क्षतिग्रस्त, प्रतिमा तोड़ने की धमकी, मामला दर्ज

जांजगीर जिला के अकलतरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बम्हनीन में स्थापित संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर लगी रेलिंग को क्षतिग्रस्त किया गया है। साथ ही प्रतिमा को भी तोड़ने की धमकी दी गई है। सरपंच ने इसकी शिकायत अकलतरा थाना में की है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी राजा धनवार के खिलाफ धारा 298 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बम्हनीन के सरपंच पंकज मिरी ने अकलतरा थाना में शिकायत दर्ज कराई| 13 जून की सुबह 6:15 बजे फोन के माध्यम से पता चला की गांव की चौक में स्थापित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के रोलिंग को तोड़ दिया गया है। आरोपी को सोनू चाट वाला ने रंगे हाथों पकड़ा है। वहां पर अभय धनवार कमलेश धनवार और राजा धनवार खड़े थे। सोनू द्वारा पूछे जाने पर राजा धनवार ने रोलिंग तोड़ने के बाद स्वीकार कर वहां से भाग गया। मौके पर कमलेश धनवार और अभय धनवार भी खड़े थे जिनसे पूछताछ पर बताया कि राजा शराब पिलाकर दोनों को वहां पर लाया था| वहां पर राजा गाली गलौज करते हुए रोलिंग पर चढ़ गया। जिससे रेलिंग पर लगा पाइप टूट गया। जिसे पड़कर वह मजाक उड़ाते हुए प्रतिमा तोड़ने की बात कर रहा था।

See also  CG : हेडफोन की आदत ने ले ली जान, युवक हेडफोन लगाकर चला रहा था बाइक, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर

अकलतरा में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर लगी रेलिंग को किया क्षतिग्रस्त, प्रतिमा तोड़ने की धमकी, मामला दर्ज

इस बात से गांव में डॉक्टर अंबेडकर को मानने वाले लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। सरपंच की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी राजा धनवार के खिलाफ BNS की धारा 298 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।