रेलवे ने किराये में किया इजाफा, बढ़ाए टिकटों के दाम, देखें 1 जुलाई से कितना महंगा हो जाएगा AC और एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर

नई दिल्ली
 अगले महीने से रेल यात्रा महंगी हो सकती है। रेलवे बोर्ड (Railway Board) के आधिकारिक सूत्रों से जो संकेत मिला है, उसके मुताबकि आने वाले दिनों में ट्रेन के किराए में थोड़ा बदलाव होने वाला है। दरअसल, कई सालों बाद रेलवे किराए में बढ़ोतरी करने जा रहा है। बताया गया है कि ये नई दरें 1 जुलाई, 2025 से लागू होंगी।
कितनी होगी बढ़ोतरी

रेल मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों से पता चला है कि साधारण मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों (non-AC) के किराए में 1 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी। वहीं, AC क्लास में सफर करने वालों को 2 पैसे प्रति किलोमीटर ज़्यादा देने होंगे। ये बढ़ोतरी मामूली है, लेकिन इसका असर ज़रूर पड़ेगा।

तत्काल बुकिंग में बड़ा फेरबदल

रेलवे ने पहले ही तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर भी एक बड़ा ऐलान किया है। 1 जुलाई, 2025 से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड (Aadhaar) ज़रूरी होगा। रेलवे मंत्रालय ने 10 जून, 2025 को एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि "तत्काल योजना का लाभ आम लोगों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।"

See also  काठमांडू में आदिपुरुष समेत बैन हुईं सभी हिंदी फिल्में

500 KM से अधिक सफर पर लागू होगा अतिरिक्त शुल्क

जानकारी के अनुसार, नजदीकी या रोजमर्रा की यात्रा करने वाले लोगों पर इसका असर नहीं होगा। 500 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले लोग इस बदलाव से बचे रहेंगे। हालांकि 500 किलोमीटर से ज्यादा सफर करने पर प्रति किलोमीटर के हिसाब से ट्रेन के किराए में इजाफा देखने को मिल सकता है।

कितना बढ़ सकता है किराया?

सेकेंड क्लास में सफर करने वाले लोगों को 500 किलोमीटर से अधिक दूरी पर प्रति किलोमीटर आधा पैसा देना होगा। मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के नॉन एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को प्रति किलोमीटर 1 पैसा अधिक चार्ज पड़ेगा। वहीं, एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को प्रति किलोमीटर के हिसाब से 2 पैसा अधिक देना होगा।
कम दूरी की यात्रा करने वालों को होगा फायदा

बता दें कि यह किराया लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर ही लागू होगा। 500 किलोमीटर के भीतर सफर करने वाले यात्रियों को टिकट पुराने दाम पर ही मिलेंगे। साथ ही यह बदलाव सिर्फ एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों के एसी- नॉन एसी कोच में लागू किए जाएंगे।
रेल मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार

See also  ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट : तीन लोगों की दर्दनाक मौत

किराया बढ़ाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड की तरफ से तैयार किया गया है। यह रेल मंत्रालय के पास भेजा जा चुका है। हालांकि, अभी तक इस प्रस्ताव पर रेल मंत्रालय की मुहर नहीं लगी है। मंत्रालय की मंजूरी के बाद ही नया किराया लागू किया जाएगा।

आधार जरूरी

रेलवे की तरफ से जारी नोटिस में ये भी कहा गया है कि "01-07-2025 से, IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) की वेबसाइट या ऐप से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड से प्रमाणित होना ज़रूरी है।" यानी, बिना आधार कार्ड के आप तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं, 15 जुलाई, 2025 से यात्रियों को तत्काल टिकट बुक करते समय एक और काम करना होगा। उन्हें आधार कार्ड के ज़रिए OTP (One Time Password) से भी प्रमाणित करना होगा। ये OTP आपके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर आएगा।

कितना बढ़ेगा किराया?

आगामी एक जुलाई से अब दिल्ली से पटना जाने वाले को एसी क्लास में करीब 20 रुपये जबकि नॉन एसी क्लास में करीब 10 रुपये ज्यादा किराया चुकाना होगा। उसी तरह दिल्ली से मुंबई जाने वालों को एसी क्लास में 28 रुपये जबकि नॉन एसी कलास में करीब 14 रुपये ज्यादा चुकाना होगा। हम नीचे एक टेबल दे रहे हैं, जिनमें आपको मोटा-मोटी जानकारी मिल जाएगी।

See also  मुख्यमंत्री को प्रवासी राजस्थानी दिवस के ऐतिहासिक आयोजन के लिए प्रवासी राजस्थानियों ने दी बधाई