बारिश ने रोका कैनबरा T20 का खेल, केवल 58 गेंदों में हुई मैच की समाप्ति

कैनबरा 

कैनबरा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबले बार‍िश की वजह से रद्द हो गया है. बुधवार (29 अक्टूबर) को हुए इस मुकाबले में टॉस ऑस्ट्रेलियाई टीम कप्तान म‍िचेल मार्श ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला क‍िय था.

मुकाबला बार‍िश की वजह से दो बार प्रभाव‍ित हुआ. इस वजह से ओवर्स की संख्या 18 ओवर्स कर दी गई. पहला व्यवधान 5 ओवर के बाद आया. वहीं मैच में एक बार फ‍िर 10वें ओवर के दौरान बार‍िश ने खलल डाला.

इसके बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया गया. जिस समय खेल रद्द हुआ उस समय भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी. सूर्यकुमार यादव और शुभमन ग‍िल क्रीज पर डटे थे. उस समय भारत का स्कोर (9.4/18 ओवर) 97/1 था. भारत को एकमात्र झटका अभ‍िषेक शर्मा के रूप में लगा. कैनबरा में लगातार बारिश के चलते आगे का खेल संभव नहीं हो सका.अब अगला मैच मेलबर्न में 31 अक्टूबर को खेला जाएगा.

See also  पहली ही गेंद ने दे दिया संकेत, विराट करेंगे कमाल—गावस्कर का बड़ा बयान

भारत की पारी की हाइलाइट्स 

इस मुकाबले में  भारत की ओर से ओपन‍िंंग करने नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभ‍िषेक शर्मा और उनके साथ टीम के उपकप्तान शुभमन ग‍िल आए. दोनों ने ही ताबड़तोड़ शुरुआत की. शुरुआती 3 ओवर में भारतीय टीम ने 26 रन जोड़ लिए. इसके बाद अपना पहला ओवर लेकर आए नाथन एल‍िस ने पांचवीं गेंद पर अभ‍िषेक (19) को ट‍िम डेव‍िड के हाथों कैच आउट करवाया.

भारत का स्कोरकार्ड (97-1(9.4 ओवर्स))
बल्लेबाज               विकेट                                         रन
अभ‍िषेक शर्मा      कैच ट‍िम डेव‍िड, बोल्ड नाथन एल‍िस     19
शुभमन गिल         नाबाद                                            37
सूर्यकुमार यादव     नाबाद                                           39

See also  इंग्लैंड ने ठुकराया आईसीसी का 2 टियर डब्ल्यूटीसी प्रस्ताव

विकेट पतन: 1-35 (अभिषेक शर्मा, 3.5 ओवर)

बार‍िश की वजह से मैच पर क्या असर हुआ? 

    ओवर घटाकर 18-18 प्रति टीम कर दिए गए हैं, पावरप्ले 5.2 ओवर का रहा
    3 गेंदबाज अधिकतम 4 ओवर फेंक सकते थे.
    2 गेंदबाज अध‍िकतम तीन ओवर कर सकते थे.

सूर्या के हुए 150 प्लस छक्के 

सूर्यकुमार यादव से पहले केवल मुहम्मद वसीम (UAE) ही 150वें छक्के का आंकड़ा कम पार‍ियों में छू पाए हैं. सूर्या ने 86 पारियों और 1649 गेंदों में यह मुकाम हास‍िल क‍िया. वहीं वसीम ने 66 पारियां और 1543 गेंदों में यह मुकाम हास‍िल क‍िया. 

205 रोहित शर्मा
187 मुहम्मद वसीम
173 मार्टिन गप्टिल
172 जोस बटलर
150 सूर्यकुमार यादव*

नीतीश रेड्डी हुए शरुआती 3 टी20 से बाहर 
नीतीश कुमार रेड्डी ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ पहले तीन टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं. एडिलेड में दूसरे वनडे के दौरान लगी बायीं कोहनी की चोट से उबर रहे इस ऑलराउंडर ने गर्दन में ऐंठन की शिकायत की है, जिससे उनकी रिकवरी प्रभावित हुई है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रख रही है. 

See also  सेमीफाइनल से पहले मेग लैनिंग का बड़ा बयान: क्या ऑस्ट्रेलिया फिर करेगा भारत पर कब्जा?

भारत vs ऑस्ट्रेल‍िया टी20 हेड टू हेड 

हेड टु हेड की बात करें तो टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त हासिल है. अब तक हुए 33 मुकाबलों में भारत ने 20 मुकाबलो में ऑस्ट्रेलिया को मात दी है. दूसरी तरफ कंगारू टीम 11 में ही जीत पाई है, दो मैच बेनतीजा रहा.

साल 2012 के बाद से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को अपने ही  देश में टी20 सीरीज में नहीं हराया है. ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली के बाद अब टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी है. प‍िछली 5 टी20 सीरीज में भारतीय टीम केवल एक बार ऑस्ट्रेल‍िया सरजमीं पर ऑस्ट्रेल‍िया से साल 2008 में हारी थी.