Breaking : पूर्व CM रमन सिंह की पत्नी निकली संक्रमित, डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर दी जानकारी 

Johar36garh (Web Desk)|कोरोना से जुड़ी एक और अपडेट आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह कोरोना पॉजेटिव मिली है। खुद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। कोरोना रिपोर्ट आने के बाद अब वीणा सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहाहै। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री का पूरा परिवार अब आइसोलेशन पर चला गया है।

हालांकि वीणा सिंह तक ये संक्रमण कैसे पहुंचा, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। कोरोना के दौरान वीणा सिंह कहीं बाहर गयी भी नहीं थी, वो घर पर ही मौजूद थी, ऐसे में वो संक्रमण का शिकार कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं मिली है।

 

See also  Pamgarh : प्रधान पाठक गए सैर सपाटे पर, स्कूल के छात्रों को नहीं मिला मध्यान भोजन, समन्वयकों ने स्कूल में पाई कई खामियां