रावण राज का हुआ अंत अब लाएंगे राम राज्य, लोहर्सी में अविश्वास मत में सरपंच की एकतरफा हार

JJohar36garh News|जांजगीर जिला पामगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत लोहर्सी में आज सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ|  जिसमें सरपंच की एक तरफा हार हुई सभी पंचों ने सरपंच को एक सिरे से नकार दिया|  जिसके बाद सभी पंचों ने कहा कि लोहर्सी से रावण राज का अंत हो गया अब सब मिलकर गांव में रामराज की स्थापना करेंगे।

जांजगीर जिला के बहुचर्चित ग्राम पंचायत लोहर्सी में आखिरकार लंबे अंतराल के बाद आज अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ, इससे पहले मतदान दो बार किन्ही कारणों से मतदान स्थगित हो चुका था। 20 पंचों के इस ग्राम पंचायत में 19 पंच मतदान में शामिल हुए जिसमें एक भी मत सरपंच के पक्ष में नहीं गया, वह केवल अपना ही वोट पा सका। मतदान की घोषणा होने के बाद ग्राम पंचायत लोहर्सी में दीपावली जैसा माहौल छा गया|  गांव में बैंड पार्टी व डीजे बजना शुरू हो गया | ग्रामवासी एक दूसरे को बधाई हुए खुशियाँ मनाने लगे| माहौल ऐसा था मानो बहुत बड़ी जंग में जीत मिली हो |

See also  मेरी बात नहीं मानी तो कैरियर बर्बाद कर दूंगा, प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाया यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप

पंचों ने सरपंच कविता नरेंद्र तिवारी द्वारा मनमाने ढंग से राशि का आहरण करने का आरोप लगाया था| आहरण राशि का विकास कार्यों में उपयोग नहीं किया जाता और न ही इसकी जानकारी किसी भी पंच को दी जाती है। 14 वें व 15 वें वित्त की राशि का भी गबन किया गया है इस मनमानी से परेशान होकर 30 जुलाई को सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया है।