CG : चावल कारोबारी की सरेराह गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, आरोपियों की तलाश तेज, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

चावल कारोबारी की सरेराह गला रेतकर हत्या : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दिनदहाड़े चावल कारोबारी की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम नारी की है।

चावल कारोबारी की सरेराह गला रेतकर हत्या : जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह रोज की तरह कारोबारी नीरज साहू अपने वाहन में चावल भरकर कंडेल से ग्राम नारी की ओर निकल पड़े थे। जैसे ही उनका वाहन नारी पुल के पास पहुंचा, अज्ञात हमलावरों ने सुनियोजित तरीके से उन्हें घेर लिया और बेरहमी से नीरज साहू पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हत्यारों ने उनके गले, छाती समेत शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर घातक वार किए, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

See also  रायगढ़ जिले में बालिका के साथ छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

इसे भी पढ़े :- Google Pay से मिलेगा तुरंत 15,000 का लोन, जानें कैसे

चावल कारोबारी की सरेराह गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और खौफ पैदा कर दिया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर बेखौफ बदमाश कानून की परवाह किए बिना इतनी बड़ी घटना को कैसे अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कुरूद थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। मौके पर पुलिस बल और FSL फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को रवाना किया गया।

फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब अज्ञात आरोपियों की पहचान और उनकी धरपकड़ के लिए सघन तलाशी अभियान में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि इस सनसनीखेज वारदात के पीछे छिपे चेहरों बेनकाब किया जा सके।

 

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए