सड़क किनारे सो रहे 20 मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 13 की मौके पर ही मौत

JJohar36garh News|गुजरात में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। सूरत के कोसांबा गांव के कीम रोड पर एक ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे 18 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। जबकि पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मरने वाले सभी मजदूर राजस्थान के रहने वाले हैं। घटनास्थल सूरत से लगभग 60 किलोमीटर दूर है।

घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार ये घटना सूरत किम-मांडवी रोड पर रात के 12 बजे के करीब घटित हुई। यहां एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को कुचल दिया।

दरअसल, तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश में गन्ने से लदे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण ट्रक चालक ने स्टियरिंग पर से अपना नियंत्रण खो दिया और यह फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों पर पलट गया। हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच की हालत गंभीर है।

See also  पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान... 'क्राइसिस जोन' में बदले मुल्कों में कितने हिंदू? जानें- कितने मुश्किल हैं हालात

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में एक छह महीने की बच्ची को बचाया गया है लेकिन उसके माता-पिता की मौत हो गई है। सभी मृतक राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ के मूल निवासी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गुजरात में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। सूरत के कोसांबा गांव के कीम रोड पर एक ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे 18 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। जबकि पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मरने वाले सभी मजदूर राजस्थान के रहने वाले हैं। घटनास्थल सूरत से लगभग 60 किलोमीटर दूर है।

घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार ये घटना सूरत किम-मांडवी रोड पर रात के 12 बजे के करीब घटित हुई। यहां एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को कुचल दिया।

See also  UK-India FTA 15 जुलाई से लागू, व्हिस्की से ब्यूटी प्रोडक्ट तक कई सामान होंगे सस्ते; जानिए पूरी लिस्ट

दरअसल, तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश में गन्ने से लदे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण ट्रक चालक ने स्टियरिंग पर से अपना नियंत्रण खो दिया और यह फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों पर पलट गया। हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच की हालत गंभीर है। 

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में एक छह महीने की बच्ची को बचाया गया है लेकिन उसके माता-पिता की मौत हो गई है। सभी मृतक राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ के मूल निवासी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

https://twitter.com/ANI/status/1351344594001166337?s=20