जिला पंचायत सक्ती में लेखा सहायक के पद पर होगी भर्ती, अंतिम तिथि 25 मार्च

Sakti Jila Panchayat Vacancy 2025: कार्यालय जिला पंचायत, सक्ती (छ.ग.) में, मिशन संचालक, SRLM, विकास आयुक्त कार्यालय, SRLM प्रकोष्ठ, विकास भवन, सेक्टर-19, द्वितीय तल, नॉर्थ ब्लॉक, नवा रायपुर अटल नगर, छत्तीसगढ़ का आदेश क्रमांक 3357/वि/NRLM/HR&A/2025 नवा रायपुर, अटल नगर, दिनांक 17.01.2025 के परिप्रेक्ष्य में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान’ अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासियों से जिला/विकासखण्ड स्तर के कुल 01 रिक्त (संविदा) पदों पर भर्ती हेतु वांक्षित अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से दिनांक 7/3/25 से 25/3/25 तक कार्यालयीन समय सायं 5.30 बजे तक कार्यालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सक्ती, जिला सक्ती (छ.ग.) के पते पर पंजीकृत डाक स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है।

 

इसे भी पढ़े :-कार का किस आधार पर तय होता है इंश्योरेंस प्लान का प्रीमियम, जाने कैसे बचा सकते हैं पैसे

 

सक्ती जिला पंचायत भर्ती 2025: Zila Panchayat Sakti Bharti 2025

Chhattisgarh Sakti Zila Panchayat Recruitment 2025

आयु सीमा :-

  • न्यूनतम आयु 21वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष

चयन की प्रक्रिया:-

1. प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी उपरान्त दावा-आपत्ति हेतु पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों की सूची, सूचना एवं अन्य दिशा-निर्देश कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाईट में प्रकाशित किया जावेगा। इसके अवलोकन की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। अभ्यर्थियों को अन्य किसी भी माध्यम से भर्ती संबंधी पृथक से कोई सूचना नहीं दी जावेगी।

2. प्राप्त आवेदनों में से मेरिट अनुसार रिक्तियों के आधार पर निम्न तालिका में दिये गये संख्या अनुसार अभ्यर्थियों को पद अनुरूप दस्तावेज सत्यापन / लिखित परीक्षा/ कौशल परीक्षा / साक्षात्कार हेतु आहूत किया जावेगा।

See also  एलआईसी भर्ती, 192 पदों पर आवेदन फॉर्म भरना शुरू

Sakti Panchayat Vacancy 2025 रिक्त पदों का विवरण भर्ती हेतु विज्ञापन

संस्था का नाममुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जिला सक्ती (छ.ग.)
पद का नामलेखा सह एम.आई.एस. सहायक (विकासखण्ड सक्ती हेतु)
पदों की संख्या06
कैटेगरीसंविदा नौकरी
आवेदन मोडofline
नौकरी स्थानकबीरधाम (छ.ग.)
अंतिम तिथि25.03.2025
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://sakti.cg.gov.in

इसे भी पढ़े :-SBI ने शुरू की हर घर लखपति योजना, जाने कैसे बना देगा लखपति

 

 

रिक्त पदों का विस्तृत विवरण

पद का नामपदों की संख्या
लेखा सह एम.आई.एस. सहायक (विकासखण्ड सक्ती हेतु)01
कुल01 पद

आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन प्रारंभिक तिथि07.03.2025
आवेदन की अंतिम तिथि25.03.2025

Sakti Jila Panchayat Bharti 2025

शैक्षणिक योग्यता

लेखा सह एम.आई.एस. सहायक (विकासखण्ड सक्ती हेतु) पद हेतु

  • शिक्षा- 1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय पर स्नातक उत्तीर्ण।
  • मान्यता प्राप्त संस्था / विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा एवं टेली सर्टिफिकेट।
  • 02 वर्षीय शासकीय/अर्द्धशासकीय / शासकीय वित्त पोषित/शासन से अनुदान प्राप्त 23,350 सहायक नियम एवं शर्तें:-गैर-शासकीय संस्था से अनुभव।

सैलरी कितना है

पद का नामसैलरी
लेखा सह MIS सहायक23,350/-

आवेदन कैसे करे 

  • निर्धारित प्रारूप में आवेदन दिनांक 7/3/25 से दिनांक 25/3/25 तक स्वीकार किये जायेंगे। समस्त शैक्षणिक एवं अनुभव संबंधी दस्तावेज (स्व प्रमाणित) की प्रति सहित पंजीकृत / स्पीड डाक के माध्यम से दिनांक 25/3/25 तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सक्ती कार्यालय में प्रेषित किया जावे। इसके अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। तथा उक्त तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।
See also  भारतीय खाद्य निगम में निकली बम्फर भर्ती, अंतिम तिथि 28 फ़रवरी

अन्य दिशा निर्देष

  • अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। उक्त संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रति संलग्न किया किया जाना होगा।
  • आरक्षित पदो में आवेदन हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापति प्रति संलग्न किया जावें।
  • आवेदन में आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो एवं समस्त प्रमाण-पत्र तथा अंकसूची स्वप्रमाणित होना आवश्यक है। स्वप्रमाणित न होने की स्थिति में आवेदन पत्र निरस्त माना जावेगा।
  • संविदा नियुक्ति 01 वर्ष के लिए होगी। तत्पश्चात आवश्यकता होने पर कार्ययोग्यता, कार्यक्षमता, वार्षिक कार्य मूल्यांकन (Annual Performance Appraisal) एवं व्यवहार के आधार पर शासन के निर्देशानुसार दोनो पक्षों की सहमति से कार्य अवधि बढ़ायी जा सकती है।
  • यह नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग के ज्ञापन क्र. एफ.9-/1-3 दिनाक 31 दिसंबर, 2012 के संविदा नियुक्ति के संबंध में समस्त शर्ते लागू होगी।
  • संविदा अवधि में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के तहत अवकाश की पात्रता होगी।
  • संविदा पर नियुक्त व्यक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 से शासित होंगे।
  • संविदा अवधि के दौरान दोनों पक्षों में से किसी एक पक्ष के द्वारा एक माह की पूर्व सूचना या एक माह का वेतन जमा/देकर नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी।
  • सेवा समाप्ति पश्चात् संविदा अधिकारी/कर्मचारी के रूप में दी गई सेवा अवधि हेतु किसी प्रकार की पेंशन, उपादान या मृत्यू लाभ आदि की पात्रता नहीं होगी।
  • जिले में प्राप्त कुल आवेदन पत्रों को मेरिट आधार पर सूचीबद्ध किया जायेगा और उनको कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। तद्रपरांत कौशल परीक्षा में प्राप्त अंको को जोड़ते हुए अंतिम चयन सूची तैयार किया जावेगा।
  • अनुभव प्रमाण-पत्र (आवेदित पद हेतु निर्धारित योग्यता से संबंधित हो) केवल शासकीय /अर्द्धशासकीय / शासकीय वित्त पोषित / शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्थाओं के ही मान्य होंगे। समकक्ष पद से संबंधित होने पर ही अत्यर्थी को नियमानुसार अनुभव अंक प्रदान किये जायेंगे।
  • . आवेदन करने के समय अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने वाले संस्थान का नाम पूर्ण पता व अनुभव हेतु जारी कार्यालय आदेश क्रमांक, दिनांक एवं जारीकर्ता अधिकारी का नाम एवं पदनाम, संपर्क हेतु संबंधित का दूरभाष नंबर तथा ईमेल की जानकारी अनिवार्य रूप से दिया जावे। अन्यथा इसके अभाव में आवेदक द्वारा दिये गये अनुभव को मान्य न करते हुए अपात्र की श्रेणी में रखा जायेगा। जिसके लिये आवेदक ही स्वयं जिम्मेदार हागा। साथ ही गैर-शासकीय संस्था से जारी अनुभव प्रमाण-पत्र हेतु आवेदक को निरंतर 03 माह प्रमाणित पे-स्लीप/बैंक स्टेटमेंट प्रस्तुत करना अनिवार्य है। पदवार अनुभव हेतु प्रस्तुत दस्तावेज मान्य/अमान्य किये जाने के संबंध में अंतिम निर्णय चयन समिति के पास सुरक्षित होगा।
  • विज्ञापन में पदवार जिले का रोस्टर लागू होगा। जिला नियुक्ति के पूर्व आरक्षित पदों का मिलान जिला स्तरीय आरक्षण रोस्टर से करने के पश्चात् ही नियुक्ति आदेश जारी करेंगे।
See also  कर्मचारी चयन आयोग पर निकली भर्ती, 2006 पोस्ट, अंतिम तिथि 17 अगस्त

 

 

 

जिला पंचायत कवर्धा में निकली नौकरी, अंतिम तिथि 27 मार्च