सतनामी समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन में जुड़े कई रिश्ते, बड़ी संख्या में पहुंचे प्रतिभागी : जांजगीर जिला के मुख्यालय में रविवार को सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया था। सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवक युवती शामिल हुए। इस मौके पर ही 20 जोड़ों ने एक दूसरे को पसंद कर विवाह के लिए परिजनों ने सहमति दिए। कार्यक्रम का आयोजन शारदा मंगलम भवन में किया गया था। कार्यक्रम के मुख्यरूप से सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति के संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष जय बहादुर बंजारे, जांजगीर जिला के अध्यक्ष सुखराम मधुकर, प्रदेश प्रतिनिथि बबलू अश्वनी त्रिवेन्द्र, मोहन बंजारे, डॉ धनेश्वरी जागृति, दिनेश मिरी आदि मौजूद थे |
सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति के जांजगीर जिला के अध्यक्ष सुखराम मधुकर ने बताया कि करीब 200 से अधिक युवक-युवती ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ में उनके परिजन भी पहुंचे हुए थे | जिन्होंने अपने पसंद के युवक-युवती को देखा और उनके परिजन आपस में बातचीत की। इस तरह समाज के लोगों ने इस आयोजन का लाभ लेते हुए अपना समय और पैसे की बचत की। यह आयोजन पिछले 14 सालों से किया जा रहा है इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोगों को इसका फायदा मिला है। उन्होंने बताया कि भविष्य में सामूहिक विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। जिससे समाज के समय और पैसे की और बचत होगी। कार्यक्रम को लेकर युवक-युवती और उनके परिजनों में काफी उत्साह देखा गया|
इसे भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के शिक्षित युवक युवतियों हर महीने, 2500 रुपये की आर्थिक सहायता, जाने किसे भरे आवेदन
सतनामी समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन में जुड़े कई रिश्ते, बड़ी संख्या में पहुंचे प्रतिभागी : कार्यक्रम में राजधानी से पहुंचे सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति के संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष जय बहादुर बंजारे ने बताया कि आज से 24-25 साल पहले छोटे से कमरे में यह आयोजन शुरू किया गया था। आयोजन का उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों और पैसे और समय की बर्बादी को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन किया गया था। कई सालों तक बड़ी मुश्किल से एक दो प्रतिभागी ही शामिल होते थे। लेकीन अब छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में व्यापक रूप से आयोजन किया जा रहा है। अब सम्मलेन में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हो रहे हैं और इसका लाभ ले रहे हैं। राजधानी में आयोजित सम्मेलन में देश के कई राज्यों से भी समाज के लोग शामिल होते हैं | संस्था द्वारा अभी तक 532 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जा चुका है। सामूहिक विवाह के दौरान दूल्हा दुल्हन के सारे खर्चे संस्था वहन करती है। साथ ही उपहार स्वरूप सामग्री भी प्रदान की जाती है।
इसे भी पढ़े :- पीएम इंटर्नशिप योजना, आगे की पढाई के लिए मिलेगा हर महीने 5 हजार, जाने कैसे करें आवेदन

रविवार को हुए इस आयोजन में जांजगीर जिला के अलावा अन्य जिलों के प्रतिभागी भी बड़ी संख्या में पहुंचे हुए थे। सम्मेलन सुबह 10:00 बजे से शुरू हुआ था जो देर शाम तक चलता रहा | कार्यक्रम में कृष्णा रात्रे के कार्यक्रम जत्था द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रस्तुति की गई। सम्मेलन की शुरुआत गुरु घासीदास जी के छविचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की गई। कार्यक्रम का संचालन रोहित रत्नाकर ने किया |

कार्यक्रम के दौरान रायपुर से पहुंचे अतिथियों में शामिल शिक्षक मोहन बंजारे का उपस्थित समाज के सभी लोगों ने हृदय से सम्मान किया। आपको बता दें कि बलोदा बाजार आंदोलन में मोहन बंजारे को 9 महीने जेल में रहना पड़ा था। कुछ दिन पहले ही वे जमानत पर बाहर आए हैं। कार्यक्रम के दौरान उनका श्रीफल और साल के साथ सम्मान किया गया |