गर्मी में तुलसी सूखने से बचाए, तुलसी को बरगद जैसा घना बनाने की आसान ट्रिक

गर्मी में तुलसी सूखने से बचाए, तुलसी को बरगद जैसा घना बनाने की आसान ट्रिक :इस लेख में आपको तुलसी का पौधा किस तरह हरा-भरा बनाना है, और उसे बरगद के जैसा गोल आकार कैसे दे, इसके बारे में जानकारी दी गई है साथ ही आपको घरेलू खाद के बारे में भी बताया गया है-

 

इसे भी पढ़े : – महिलाओं को अब मुफ्त में मिल सकता है सोलर चूल्हा, इस तरह करना होगा आवेदन

तुलसी

तुलसी का पौधा कई कारणों से लोग अपने घर पर लगाते हैं। तुलसी सिर्फ धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण नहीं है, यह एक मेडिसिनल प्लांट है। सेहत के लिए फायदेमंद है। इसलिए सभी धर्म के लोग तुलसी का पौधा अपने घर पर लगाते हैं। तुलसी कम देख रेख में चल भी जाती है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है। नहीं तो तुलसी का पौधा सूख जाता है।

गर्मी में तुलसी सूखने से बचाए, तुलसी को बरगद जैसा घना बनाने की आसान ट्रिक : अगर आप चाहते हैं कि तुलसी का पौधा गोल आकार में बरगद जैसा घना हो तो उसके लिए आप जब पौधा लगाते हैं तो समय-समय पर उसकी पिचिंग और प्रूनिंग करें। यानी कि जो मुख्य शाखा है उसके टिप को काटते रहे। इससे तुलसी गोल होती जाएगी। सीधा-सीधा लंबी नहीं होगी। इसके अलावा तुलसी को ऐसी जगह पर लगाएं जहां पर बढ़िया पूरे दिन की धूप आती हो। लेकिन गर्मी अभी बहुत ज्यादा पड़ रही है इसलिए तुलसी को तेज धूप से बचाना चाहिए और सर्दी में कोहरा पाला से बचाना चाहिए। तुलसी गमले में लगा रहे हैं तो पानी की निकासी का ध्यान रखें। गमले में पानी रुकना नहीं चाहिए।

See also  गर्मियों में करें इन फसलों की बुवाई, किसानों को होगी जबरदस्त कमाई

 

इसे भी पढ़े : –घास की खेती जो बना देगी आपको मालामाल, लगाए एक बार काटें 6 सालों तक, बाज़ार में है भारी डिमांड

 

तुलसी के लिए घरेलू खाद

गर्मी में तुलसी सूखने से बचाए, तुलसी को बरगद जैसा घना बनाने की आसान ट्रिक :तुलसी के पौधे को हरा भरा बनाने के लिए उसे पोषण की जरूरत है। जिसके लिए हम आपको समय-समय पर अलग-अलग तरह की खाद की जानकारी लेकर आते रहते हैं, जो की बहुत ही सस्ती या मुफ्त में तैयार होती है। जिसमें आज हम आपको सरसों का लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने के बारे में बता रहे हैं। जिससे पौधे का विकास अच्छा होगा। जिसके लिए आपको एक चम्मच पिसी हुई सरसों लेना है और 1 लीटर पानी में एक दिन करीब 24 घंटे के लिए भिगो कर रखना है।

उसके बाद आप आधा गिलास यह फर्टिलाइजर लेंगे और आधा गिलास इसमें साफ पानी मिलाएंगे और फिर मिट्टी में डालेंगे। इस्तेमाल करने से पहले मिट्टी की हल्की खुदाई कर दीजिए, और फिर इसे खाद को दीजिए। गर्मी में खाद 25-30 दिन के अंतराल में दे सकते हैं।

See also  बकरी पालन आमदनी के लिए बन सकता है अच्छा जरिया

 

गर्मी में उगाए ये फसल, हो जाएँगे मालामाल, मंडी में बिकता है 150 रुपए प्रतिकिलो