मामला दीपका थाना क्षेत्र के एसईसीएल गेवरा कॉलोनी के ऊर्जा नगर की है। बताया जाता है कि ऊर्जा नगर के मकान नंबर 7 में निवासरत जगजीवन रात्रि के मकान में मंगलवार की रात लगभग 02:00 बजे कुछ लोग पहुंचे थे, जिन्होंने दरवाजा खोलने के लिए कहा, जैसे ही जगजीवन ने दरवाजा खोला इसी दौरान उन्होंने धारदार हथियार से जगजीवन पर हमला कर दिया। (Korba me SECL karmi ki Hatya) जगजीवन की मौत हो गई। घटना से भयभीत घर में जगजीवन की पत्नी अपने बच्चों को लेकर बगल के कमरे में जाकर छिप गई। हमलावरों के लौटते ही किसी तरह हिम्मत जुटाकर जगजीवन की पत्नी ने इसकी जानकारी अपने पड़ोसियों को और पुलिस को दी।
एसईसीएल कर्मी की हत्या की सूचना पाते ही दीपका पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के आला अधिकारियों की टीम व डॉग स्कॉट की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। एसएससीएल कर्मी जगजीवन की हत्या किसने और क्यों की है या अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस की टीम सभी पहलू को लेकर जांच कर रही है। एसईसीएल कर्मी की हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।