पामगढ़ : रेत से भरे हाइवा ने बाइक को सामने से मारी ठोकर, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत, मल्हार चौकी की घटना

बिलासपुर जिला के मल्हार और पचपेड़ी के बीच पकरिया मोड़ पर एक हाईवा ने बाइक सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया| जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई| मृतक युवक पामगढ़ के ग्राम पंचायत धरदेई का बताया जा रही है| पुलिस हाईवा को अपने कब्जे में ले लिया है| पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है|


मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 11 बजे के आसपास पचपेड़ी तरफ से रेत लेकर आ रहे हाइवा क्र. CG 04 PC 9722 ने मल्हार तरफ से पचपेड़ी की ओर जा रहे हीरो डीलक्स बाइक क्र.CG 11 AJ 0251 को पकरिया मोड़ पर सामने से अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार युवक की पहियों के नीचे आने से सिर बुरी तरह कुचल गया एवं मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 और मल्हार पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कार्यवाही हेतु मृतक के पर्स को देखने पर पर्स में ड्राइविंग लाइसेंस मिला जिसमे मृतक का नाम तानसेन कुर्रे पिता देवनाथ कुर्रे ग्राम धरदेई पामगढ़ थाना शिवरीनारायण जांजगीर चांपा निवासी के रूप में पहचान हुई है जिसके बाद मल्हार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वही मृतक के परिजनों  को सूचना दे दी गई है।एवं दुर्घटनाकारी हाईवा को जब्त कर फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

See also  छत्तीसगढ़-सक्ति में छोटा हाथी पलटा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित तीन महिलाएं गंभीर घायल