अंबिकापुर में चोरी के शक में महिला की बेरहमी से पिटाई, इलाज के आभाव में मौत, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चोरी के शक में एक महिला की बेरहमी से पिटाई किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल महिला को समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी पड़ोसी संजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सीतापुर के खाल बगीचा स्थित अटल आवास का बताया जा रहा है।

 

आरोप है कि पड़ोसी संजय चौहान ने महिला पर 20 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान महिला का पैर टूट गया और उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद भी महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल महिला कई घंटों तक पड़ी रही।

कुछ समय बाद आरोपी ने महिला के पति को फोन कर जानकारी दी कि उसकी पत्नी बेहोश पड़ी हुई है। पति जब मौके पर पहुंचा तो महिला की मौत हो चुकी थी। मामले में घटना को छिपाने के उद्देश्य से महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी किए जाने का भी आरोप सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी संजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

See also  पचपेड़ी में कार और बाइक में भिड़ंत, 2 घायल 

 

पत्नी बॉयफ्रेंड संग ठेले में खा रही थी मोमोस, दोस्तों के साथ आ धमका पति, फिर बीच सड़क मचा तांडव, पति ने पत्नी को तो दोस्तो ने प्रेमी की जमकर की धुनाई