शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय सम्मान समारोह, संयोगिता युद्धवीर सिंह जुदेव होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका धरोहर हमारे गौरव के तत्वावधान में शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा आगामी 01 सितंबर को वृंदावन हाल सिविल लाइन रायपुर छत्तीसगढ़ में लोककला साहित्य पर वैचारिक संगोष्ठी एवं राष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।

उक्त समारोह में जशपुर रानी साहिबा मा संयोगिता युद्धवीर सिंह जुदेव मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मा नवीन अग्रवाल जी अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष करेंगे तथा अतिविशिष्ट अतिथि द्वय मा पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव राजनांदगांव,मा पद्मश्री डॉ अजय कुमार मंडावी, विशिष्ट अतिथि द्वय मा मोहन सुंदरानी जी छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता,मा टिकेश्वर मनहरे जी अध्यक्ष जनपद पंचायत तिल्दा उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि यह प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन हर साल होता है, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षाविद, कलाकार, साहित्यकार, समाजसेवी, कृषक, पत्रकार, खिलाड़ी, चिकित्सक, नवसृजनकर्ता एवं मातृशक्ति को विभिन्न अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। उक्त जानकारी शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ मन्नूलाल चेलक एवं कुंवर अमृतांशु द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दिया गया।

See also  गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय