जांजगीर जिला में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर वेल विशर फाउंडेशन की ओर से जिले के कलेक्टर माननीय जनमेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक माननीय विजय पाण्डेय जी को संस्था के महिला सदस्यों द्वारा दी गई राखी भेंट कर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सामाजिक सरोकारों, जनहित एवं विभिन्न सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा की। कलेक्टर महोदय वो पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा संस्था के कार्यों को सराहा गया , एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा संस्था सदस्यों को साइबर सुरक्षा राखी बांधी गई
वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष आविनाश सिंह ने समाज के जरूरतमंद वर्गों के हित में किए जा रहे कार्यों एवं भविष्य में जनकल्याण से जुड़े प्रयासों को और प्रभावी बनाने को कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को बताए व उनसे सेवा कार्यो में सहयोग की अपेक्षा की बात कही।
संस्था के सचिव चिराग शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता, आपसी सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। इसी भावना के साथ वेल विशर फाउंडेशन समाजहित एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। इस दौरान संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्रीपाल सिंह बैस व प्रेम निर्मलकर के द्वारा सभी जिलेवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
