सेक्स वर्कर निकली एचआईवी संक्रमित, क्षेत्र में मचा हड़कंप, खोजे जा रहे महिला के संपर्क में आए लोग

यूपी के बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र के पैसार स्थित सिद्धार्थनगर मोहल्ले में पुलिस ने चार मंजिला मकान पर छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। कार्रवाई के दौरान तीन महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लिया था। जिला कारागार में बंद तीनों महिलाओं की एचआईवी जांच की गई, जिसमें मुख्य सरगना एचआईवी पॉजिटिव मिली। इस महिला के एचआईवी पॉजिटिव होने से हड़कंप मच गया। संपर्क में आए लोग खोजे जा रहे हैं। संक्रमित महिला को मेडिकल कॉलेज लखनऊ के एआरटी सेंटर से लिंक कराकर इलाज शुरू कराया गया है।

 

HIV पॉजिटिव ने बहन की फ्रेंड को शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, मेडिकल जांच कराने पर वो HIV संक्रमित मिली

 

आईसीटीसी फतेहपुर की टीम ने की जांच: जिला क्षय रोग अधकारी डॉ. राजीव टंडन ने जिला कारागार अधीक्षक को पत्र लिखकर एचआईवी, टीबी, सिफलिस, हेपेटाइटिस बी व सी जांच कराने में सहयोग मांगा था। जेल प्रशासन की अनुमति के बाद आईसीटीसी फतेहपुर की टीम के अजय कुमार शुक्ला, कुलदीप वर्मा, दीपक, शुभम दीक्षित, इरफान व अतुल प्रकाश सिंह ने 24 से 27 अगस्त तक शिविर लगाकर बंदियों की जांच की। जिसमें टीबी के चार पॉजिटिव मिले और एक महिला जो कि सेक्स रैकेट की मुखिया था वह एचआईवी संक्रमित पाई गई। टीबी मरीजों को निष्क्षय पोर्टल से लिंक करते हुए उनका इलाज टीबी अस्पताल से शुरू कराया गया वहीं एचआईवी संक्रमित महिला को लखनऊ के मेडिकल कॉलेज के एआरटी सेंटर से लिंक कराया गया। इन मरीजों का उपचार चल रहा है।

See also  प्रवेश एवं प्रतियोगी परीक्षाओं एवं मौसमी बीमारियों के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

 

बीबी को था एड्स फिर भी रोज पति से बनाती संबंध, खतरनाक थी उसकी प्लानिंग

 

सेक्स वर्कर के एचआईवी संक्रमित होने से हड़कंप: एचआईवी संक्रमित महिला शहर में कई वर्षों से कथित सेक्स रैकेट चलाने वाली मुखिया निकली तो हड़कंप मच गया। सूत्रों का कहना है कि महिला की काउंसलिंग की जा रही है। उसके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान गुप्त रखते हुए उनकी जांच कराने के लिए जानकारी ली जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से लेकर उक्त स्थान पर जाने वालों में भी हड़कंप मचा है।

मां और बेटी का एक ही व्यक्ति से अवैध संबंध, पति ने देख लिया संदिग्ध अवस्था में, तीनों ने मिलकर गाड दिया आंगन में

 

वर्ष 2019 में जिला कारागार में जांच के लिए शिविर लगाया गया। एक साथ 26 कैदियों की एचआईवी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस खबर को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा तो जेलों में नियमिति शिविर लगाकर बंदियों की टीबी व एचआईवी जांच के निर्देश दिए गए।

See also  छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठण्ड, बदले स्कूल के टाइम टेबल, कलेक्टर ने जारी किए आदेश 

एचआईवी पॉजिटिव महिला का इलाज शुरू

बाराबंकी जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. राजीव टंडन ने बताया कि जिला कारागार में अगस्त माह में शिविर लगाकर कैदियों की जांच कराई गई थी। जिसमें चार टीबी के मरीज मिले थे। एचआईवी संक्रमित महिला को लखनऊ के मेडिकल कॉलेज के एआरटी सेंटर से लिंक कराकर इलाज शुरू कराया गया है।

 

 

एचआईवी संक्रमित, पति पत्नी से बनाना चाहता था संबंध, मना करने पर पति और सास-ससुर ने बुरी तरह पीटा, मामला दर्ज़