शिवरीनारायण मेला 16 फरवरी से, 1 मार्च को होगा समापन

JJohar36garh News|छत्तीसगढ़ में हिंदी नववर्ष के माघ के महीने में होने वाले प्रसिद्ध शिवरीनारायण मेले को लेकर चर्चये टूल पकड़ चुका है आखिर मेले का आयोजन होगा या नहीं । जानकारी के मुताबिक पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेले का आयोजन होगा । मेले में कोविड के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा । आपको बताते चले कि मेले का आयोजन 16 फरवरी से 1 मार्च तक होगा।आपको बताते चले कि माता शबरी की नगरी में मेले के आयोजन को लेकर कुछ दिन बाद बैठक भी होने वाली है । बैठक में इस बात पर अंतिम मुहर लगेगी । मेले में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में श्रद्धालुओं की सहूलियत और सुरक्षा को देखते हुए व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगें। बेरिकेडिंग, सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी।

See also  CG : 100 वर्ष पहले रची गई भारतीय गोधन पर लिखित पुस्तक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन