जांजगीर में दिल दहला देने वाला घटना, महिला पर टंगिया से बेदर्दी से हमला, पति को भी मारने की कोशिश

जांजगीर जिले से दिल सहला देने वाली घटना सामने आ रही है, यहां भैंसदा गांव में जमीन लेन देन के विवाद को लेकर आरोपी ने घर में घूसकर एक महिला पर टांगिया हमला कर दिया। इस दौरान कमरे के अंदर महिला का पति भी मौजूद था, पति ने बीच बचाव किया लेकिन महिला को नहीं बचा पाए। घटना में महिला के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के भैंसदा गांव की है।

 

वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह युवक घर में घुसता है, और महिला पर बार-बार महिला पर हमला करने की कोशिश करता है, हमले के वक्त महिला का पति भी घर में मौजूद था। उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने दोबारा हमला कर दिया। महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित परिवार ने आरोपी का नाम हिरेंद्र सूर्यवंशी बताया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

See also  पामगढ़ की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, चैनमेन निलंबित